रेलवे पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने के लिए भारत विकास परिषद ने सौंपा डीआरएम को ज्ञापन!
रक्सौल ।( vor desk )। रक्सौल रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में रक्सौल पहुँचे पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी से भारत विकास परिषद, रक्सौल का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुुुलाकात की तथा रेलवे पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की अनुमति प्रदान करने के लिए ज्ञापन-पत्र सौंपा।
डीआरएम ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए रेलवे पार्क का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा पार्क को हरा-भरा एवं सुसज्जित देख हर्ष प्रकट किया।
परिषद के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ,सचिव उमेश सिकारिया , संगठन सचिव नीतेश कुमार सिंह एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की अनुमति के साथ ही पार्क में जल जमाव तथा जल निकासी की समस्या के निराकरण तथा तथा पार्क एरिया में किनारे ...









