एनडीए डॉ0 अम्बेडकर के सपनों व संविधान पर हमला बन्द करे:रामबाबू यादव
आधुनिक भारत के निर्माता थे बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर: कांग्रेस नेता रामबाबू यादव
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने किया माल्यार्पण!!
रक्सौल।( vor desk )।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव के नेतृत्व में शहर के लक्ष्मीपुर में माल्यार्पण किया। साथ ही मौके पर श्री यादव ने कहा कि डॉ अम्बेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। इस देश के लोगों को बाबा साहेब का एहसानमंद होना चाहिए क्योंकि उन्होंने हम देशवासियों के लिए एक ऐसी संविधान की रचना की जिससे देश का हर नागरिक अपने बराबरी और अधिकार के लिए लड़ सके। अपने हक को खोज सकें ।साथ हीं श्री यादव ने आगे कहा कि आज केंद्र में बैठी एनडीए की सरकार उसी बाबा साहेब के सपनों के भारत को एवं उनके द्वारा बनाए गए संविध...









