विश्व शांति व मानव जीवन लिए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : रोहिणी शाह
गाँधी जयन्ती के मौके पर रेलवे पार्क में भारत विकास परिषद ने किया वृक्षारोपण
रक्सौल।(vor desk) अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही देश एवं दुनिया में शान्ति स्थापित हो सकती है तथा पर्यावरण के संरक्षण तथा स्वच्छता के भाव आत्मसात कर ही मानव जीवन का अस्तित्व रह सकता है। इसलिए वृक्षारोपण एवं स्वच्छता बेहद जरूरी है। उक्त बातें भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे पार्क में गाँधी जयन्ती समारोह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपरिषद रक्सौल की उपसभापति रोहिणी शाह ने कही। श्रीमती शाह ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत विकास परिषद रक्सौल इकाई के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार परिषद द्वारा अपने स्थापना काल से ही कई कार्यक्रम संपादित किये गये हैं जो बेहद प्रशंसनीय है। जिसमें स्वास्थ्य शिविर लगाना, कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाना, मुफ्त दवा वितरण, जरूरतमंदों के बीच राशन व...









