केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर विलम्ब से हो रहा टिकाकरण शुरू,अब तक टेंट, पेयजल,सुरक्षा घेरा नहीं!
*वारिश के कारण भींग कर टिका लेने की मजबूरी,जल जमाव भी बनी समस्या
*शहर से दूर टिकाकेन्द्र बनने से आवगमन में हो रही परेशानी
*युवाओं में है अति उत्साह,टिका के लिए नियत समय से पहले पहुंच जा रहे केंद्र
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर 13 मई (गुरुवार) को करीब 11 बजे तक टिका कर्मी दल नदारद रहा।इस केंद्र पर 10 बजे से 18 से 44 की उम्र के 1 हजार लोगों को टिका दिए जाने की सूचना जारी की गई है।बावजूद, 11 बजे तक कोई अधिकारी-कर्मी के नही पहुंचने से अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।यहां सुबह के 9 बजे से ही युवाओ की भीड़ पहुंच गई।सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरूष परेशान दिखे।
बता दे कि बुधवार को बारिश की वजह से करीब 1 घण्टे देरी यानी 11 बजे से टिकाकरण शुरू हुआ।इस कारण पहले से ही पहुंच गए युवाओं व अन्य लोगों ने जम कर हंगामा किया।हालाकि, वैक्सिनेशन दल के पहुंचते ही टिकाकरण शुर...









