Monday, June 29

रक्सौल आसपास

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा भेलाही में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन,विधायक प्रमोद हुए सम्मानित!

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा भेलाही में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन,विधायक प्रमोद हुए सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।  सशस्त्र सीमा बल पंटोका रक्सौल द्वारा नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय पुरन्दरा भेलाही के प्रांगण में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा , पूर्व मुखिया अजय पटेल,भाजपा नेता ई जितेंद कुमार,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर रॉय, जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार, ,पैक्स अध्य्क्ष इन्द्रासन पटेल,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बिपिन मिश्रा , समाजसेवी वीर शमशेर पटेल आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।  मुख्य अतिथि भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को 47 बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने पुष्प गुच्छ व अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक  सिन्हा ने  कहा कि  एसएसबी सीमा  सुरक्षा के साथ -साथ अन्य सामाजिक कार्यो मे...
भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाया स्वामी विवेकानंद की जयन्ती!

भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाया स्वामी विवेकानंद की जयन्ती!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। भारत विकास परिषद शाखा -रक्सौल द्वारा स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनायी गयी । रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित पार्क में आयोजित जयन्ती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह एवं डीसीआई संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया ।जयन्ती समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिए परिषद के शिवनाथ पटेल ने क्रांतिकारी गीत गा शमां बाँधा ।स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए इस बात को रेखांकित किया कि स्वामी के बारे में कुछ कहना सूर्य को दीये दिखाने के समान हैं ।उन्होंने स्वामीजी के ऐतिहासिक शिकागो सम्बोधन का जिक्र करते हुए बताया कि उनके इस अभिभाषण के बाद ही दुनिया भारत की संस्कृति एवं सभ्यता से पहली बार रूबरू हुई...
रेलवे स्टेशन पर बने नगर परिषद के निःशुल्क आश्रय स्थल में बुजर्ग की मौत सवालों के घेरे में!

रेलवे स्टेशन पर बने नगर परिषद के निःशुल्क आश्रय स्थल में बुजर्ग की मौत सवालों के घेरे में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रेलवे व नगर परिषद की बड़ी लापवाही सामने आई है।एक बुजर्ग की मौत ठंड व भूख से होने की सूचना है।बुजर्ग को अस्थाई आश्रय स्थल में सोमवार की सुबह मृत पाया गया। यह मामला अहले सुबह सामने आने पर हड़कंप मचा।साथ ही चर्चा का विषय बना हुआ है।मौत पर लोग अधिकारियों को कोस रहे हैं। सूचना पर नगर परिषद के एक कर्मी मृत्युंजय मृणाल भी पहुंचे और जांच पड़ताल के साथ आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई। सूत्रों ने बताया कि एक तो रेलवे परिसर या इर्द गिर्द कोई अलाव की व्यवस्था नही है।दूसरी सूचना मिल रही है कि बुजर्ग भूखा था।जिस वजह से ठंड व भूख से मौत की चर्चा है।जिसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे के प्रवेश द्वार के पास ही वह बुजर्ग देखा गया था।जहां उसका एक कपड़ा भी पडा था।हालांकि,यह तस्दीक नही हुई कि बुजर्ग की मौत उसी स्थल पर हुई,या नगर परिष...
रेलवे द्वारा पूर्व के लीजधारकों व दुकानदारों को लीज में प्राथमिकता नही देने पर  18 जनवरी से आन्दोलन

रेलवे द्वारा पूर्व के लीजधारकों व दुकानदारों को लीज में प्राथमिकता नही देने पर 18 जनवरी से आन्दोलन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को रक्सौल स्टेशन रोड के दुकानदारों की बैठक रेलवे पार्क रक्सौल में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यदि उक्त दुकानदारों को लीज पर रेलवे का भूभाग नहीं मिला तो आगामी 18 जनवरी 2021 से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। ज्ञात हो कि वर्षो पूर्व से रेलवे स्टेशन रोड के किनारे स्थानीय दुकानदारों के द्वारा अपनी छोटी-छोटी दुकान लगाकर अपने परिवार के भरण पोषण एवं बच्चों के शिक्षा दीक्षा का प्रबंध किया जाता रहा है।लेकिन,उन दुकानदारों को रेलवे प्रशासन के द्वारा हटा कर उन सभी सभी छोटे दुकानदारों के रोजी रोटी पर ग्रहण लगा दिया है। जबकि पूर्व से ही इन दुकानदारों के द्वारा रेलवे विभाग को राजस्व दिया जाता रहा है। परंतु अकारण उन दुकानदारों को उजाड़ कर एक बड़े व्यापारी को औने पौने राशि ने उक्त भूमि को लीज ...
श्यामपुर में पंचायत सरकार भवन का विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया शिलान्यास

श्यामपुर में पंचायत सरकार भवन का विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया शिलान्यास

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk) प्रखंड अंतर्गत श्यामपुर में सवा करोड़ की लागत से बन रहे पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास सोमवार को रक्सौल के विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया।इस दौरान आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि मैं घोषणाओं में विश्वास नही रखता,बल्कि,काम करना चाहता हूँ। विकास कार्यो को अमलीजामा पहनना मेरी प्राथमिकता होगी। इसके लिए वे दिन रात प्रयासरत हैं। विधायक श्री सिन्हा ने सभी तरह के भेदभाव को भुलाकर जातीय व पक्षपात वाली राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यो में सबकी सहभागिता को शामिल करने का संकल्प लेते हुए सबको आश्वस्त किया कि वे सभी आमजनों के अपार स्नेह व समर्थन से प्रतिनिधि बने हैं।इसलिए वे सबके प्रतिनिधि हैं न कि किसी खास एक दल के प्रतिनिधि बनकर आपके सामने हैं। विधायक ने आमजनों से बेहिचक व बिना किसी के माध्यम सीधे अपनी समस्याओं से अवगत करान...
रंगदारी के लिए आपराधिक गिरोह ने सरेआम युवक को छुरा मार कर किया घायल,एक धराया

रंगदारी के लिए आपराधिक गिरोह ने सरेआम युवक को छुरा मार कर किया घायल,एक धराया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा पूर्वी चंपारण में बढ़ते अपराध व पुलिस विफलता पर सवाल खड़े किए जाने के बाद भी अपराधियों की करतूतों पर लगम नही लग रहा। इस बीच सोमवार को रंगदारी नही देने पर युवक को छुरा मारे जाने की घटना ने जहां फिर से शहरवासियों को दहशत में डाल दिया।वहीं,पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। यह वाक्या सोमवार को रक्सौल के आश्रम रोड में सामने आया। शहर में रंगदारी मांगे जाने की घटना लम्बे अर्से से बन्द थी।लेकिन, दिन दहाड़े छुरे बाजी की घटना ने सबको सकते में डाल दिया। सूत्रों के अनुसार, मिली जानकारी के अनुसार ,शहर के आश्रम रोड स्थित तिवारी बिल्डिंग के पास आपराधिक गिरोह से जुड़े बदमाशों ने स्थानीय राहुल कुमार पर छुरे से जानलेवा हमला किया।जिसमे वो बुरी तरह जख्मी हो गया। इस बाबत जानकारी देते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार ने ...
रेलवे की भूमि में सड़क निर्माण का मामला तूल पकड़ा,मलबा हटाने के लिए जिप अध्यक्ष को आवेदन के बाद हड़कम्प!

रेलवे की भूमि में सड़क निर्माण का मामला तूल पकड़ा,मलबा हटाने के लिए जिप अध्यक्ष को आवेदन के बाद हड़कम्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।प्रखण्ड के कचुरबारी गांव के मकसद मियां के घर से ईदगाह तक निर्मित सड़क पीसीसीकरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है।इस मामले में जिला पार्षद फरीदा खातून के पति मो. सलाउद्दीन की भूमिका को लेकर स्थानीय ग्रामीण मकसूद आलम ने जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है।जानकारी के मुताबिक,प्रथम चरण में जिला पार्षद ने योजना सं.-25/20-21 के द्वारा मकबूल मियां के दरवाजे से ईदगाह तक सड़क पीसीसीकरण कराये जाने के लिए जिला परिषद के सभापति द्वारा शिलान्यास किया गया। आधा-अधूरा सड़क पीसीसीकरण भी हुआ,किन्तु रेल परिसर होने के कारण शेष कार्य नही हो सका।इसी बीच गत सोमवार को बिना रेल विभाग से एनओसी लिए रेल ट्रैक से सटे करीब साढ़े तीन सौ फीट नवनिर्मित सड़क पर ईंट सोलिंग करा पार्षद पति मो.सलाउद्दीन ने ईदगाह तक पीसीसीकरण करा दिया गया।इस मामले की सूचना जैसे ही...
ठंड से बचाव के लिए ज़रूरतमंद बच्चों के बीच लायंस क्लब ऑफ़ रक्सौल ने बांटे कम्बल

ठंड से बचाव के लिए ज़रूरतमंद बच्चों के बीच लायंस क्लब ऑफ़ रक्सौल ने बांटे कम्बल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लायंस क्लब ऑफ़ रक्सौल द्वारा रविवार को नोट्रेडेम स्कूल में दिव्यांगों और ज़रूरतमंद बच्चों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमेंकरीब 30 दिव्यांग व जरूरतमंद बच्चों को कंबल और बिस्कुट वितरित किया गया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष रमेश मित्तल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।बच्चों के बीच कम्बल वितरण का उद्देश्य उनकी पठन पाठन के प्रति हौसलाफजाई करने के साथ ही उन्हें सहायता है।उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब ऐसे कार्यक्रमो को निरन्तर आयोजन के प्रति प्रतिबद्ध है। इस दौरान लायन नारायण रूंगटा, लायन हेमंत अग्रवाल, लायन डॉ राजीव रंजन, लायन अशोक अग्रवाल, लायन सुमित भरतिया आदि मौजूद थे। ...
शराब व मादक पदार्थ की तस्करी नियंत्रण को ले कर सीमा क्षेत्र के पुलिस व एसएसबी की हुई बैठक

शराब व मादक पदार्थ की तस्करी नियंत्रण को ले कर सीमा क्षेत्र के पुलिस व एसएसबी की हुई बैठक

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )।रविवार को पलनवा थाना क्षेत्र के भेलाही ओपी अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर शराब व मादक पदार्थ की तस्करी को नियंत्रित करने हेतु नेपाल के सीमावर्ती धोरे चौकी, परसौनी चौकी एवं अमर पट्टी चौकी के पुलिस एवं नेपाल ससस्त्र बल तथा एसएसबी भेलाही के पुलिस पदाधिकारी के साथ नो मैंस लैंड पर पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में एक समन्वय बैठक आयोजित हुआ। इस बैठक में विशेष रूप से शराब बंदी को सफल बनाने के साथ शराब व मादक पदार्थ की तस्करी को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने को ले कर गहन चर्चा व विचार विमर्श हुआ। इस बाबत थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल पुलिस व सशस्त्र बल ने आश्वस्त किया है कि किसी भी कीमत में खुली सीमा के रास्ते शराब व गांजा नही जाने दिया जाएगा। इस पर नेपाली पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही इन्होंन बताया कि क्रॉस बॉर्डर क्राइम पर नियंत्रण हेतु ...
रामगढ़वा पुलिस की छापेमारी में धनहर दिहुली गांव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

रामगढ़वा पुलिस की छापेमारी में धनहर दिहुली गांव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा पुलिस ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के धनहर दिहुली गाँव मे छापेमारी कर नेपाल से तस्करी कर राजन सिंह के पोखरा में भंडारण किये गए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब (47 लीटर)सहित 14 लीटर चुलाई शराब को बरामद किया है । पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि 750 एमएल के इम्पेरियल ब्लू शराब 9पीस,750 एमएल के मैकडोनाल्ड 2 ,180 एमएल के इम्पेरियल ब्लू 42 पीस,180 एमएल के गोल्डन ओके 35 पीस सहित करीब 84 पीस नेपाली कस्तूरी शराब को बरामद किया है ।पुलिस छापेमारी में जमादार प्रमुख कुमार,रामशंकर राय, व पुलिस बल शामिल थे । जबकि पुलिस छापेमारी के दौरान कारोबारी अनिलसिंह व केशव पटेल पुलिस को देख फरार हो गए ।थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!