कोविड टीकाकरण के लिए हुआ मॉक ड्रिल,रक्सौल के दो केंद्रों पर लगेंगे 200 हेल्थवर्कर को टीका!
एसआरपी हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल के बाद मीटिंग
*रक्सौल के टीकाकरण केंद्रों पर पांच -पांच सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात,सुबह 10 बजे से होगा टीकाकरण
*एक बार मे 10 लोगों के रहने पर ही होगा टीकाकरण, बिना पहचान पत्र नही मिलेगी इंट्री,सूची में नाम रहने पर ही लगेगा टिका
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले में 11 स्थलों पर कोविड टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होगा।जिसमें रक्सौल स्थित पीएचसी परिसर में बन रहे अनुमंडलीय अस्पताल तथा शहर के एसआरपी हॉस्पिटल में भी टिकाकरण होगा।दोनो केंद्रों पर सौ -सौ लाभुकों के टिकाकरण का लक्ष्य है।यह टिका सरकारी व निजी क्षेत्र के डॉक्टर व अन्य हेल्थ वर्कर को दिया जाएगा।जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होगी।जिसकी सूची जिला से उपलब्ध हो गई है।सभी को मैसेज कर दिया गया है।
एसआरपी हॉस्पिटल में टीका लगाने का डेमो :डीआईओ डॉ शर्मा टिका लेते
इस बीच,16 जनवरी को आयोजित होन...









