भेलाही में 15 दिवसीय डॉ भीम राव अम्बेडकर टी -ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित!
--विजेता व उपविजेता टीम को बाइक, फ्रिज ,एलसीडी,मोबाइल ,व शील्ड देकर किया जाएगा सम्मानित
पलनवा (vor desk )।थाना क्षेत्र के नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय पुरान्द्रा भेलाही के प्रांगण में रविवार को मॉर्निंग स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वधान में 15 दिवसीय डॉ भीमराव अम्बेडकर - टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ! जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश मुखिया संघ प्रभारी अजय पटेल,जिलापार्षद इंद्राशन कुमार,मुखिया आलोक राय नट,पूर्व मुखिया मोती बैठा,पूर्व मुखिया हरेंद्र दास, पूर्व सरपंच किशोरी चौधरी ,एनजीएम स्कूल के निदेशक अखलाख अहमद,रालोसपा नेता सुनील कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया! मुख्य अतिथि श्री पटेल ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है ,क्यों कि मानसिक बिकाश के साथ -साथ शारीरिक बिकाश का होना अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में पह...









