बिहारः शाम 6 से सुबह के 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, शादी में 50 और श्राद्ध में 20 लोग हो सकेंगे शामिल
*क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व विकास आयुक्त आमिर सुबहानी ने दी जानकारी.*आवश्यक कार्यालयों को छोड़कर बाकी जगहों पर केवल 25 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति में ही करना होगा काम.
पटना/रक्सौल।( vor desk )।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 29 अप्रैल से अब शाम छह बजे से लेकर सुबह के छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इसके साथ ही अब शादी समारोह में अब केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा दाह संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. यह सारी जानकारी बुधवार को क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत व विकास आयुक्त आमिर सुबहानी ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है.
रात दस बजे से शादी में रात्रि कर्फ्यू होगा प्रभावी
इसके अलावा आवश्यक कार्यालयों को छोड़कर बाकी जगह केवल 25 प्रतिशत की उपस्थिति में ही कार्य करने...









