सरिसवा नदी के संरक्षण और उद्धार के लिए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
रक्सौल।( vor desk )।पीएमओ के निर्देश के आलोक में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार ने नेपाल स्थित उद्योगों द्वारा प्रदूषित की जा रही सरिसवा नदी के मामले में विदेश मंत्रालय के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जाने हेतु जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं केंद्रीय जल आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यह जानकारी बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एस. चंद्रशेखर ने अपीलकर्ता डॉ. स्वयंभू शलभ को पत्र द्वारा भेजी है। इस पत्र के साथ 8 पेज की सरिसवा नदी एनालिसिस रिपोर्ट भी संलग्न की गई है।
पत्र में बताया गया है कि सरिसवा नदी को प्रदूषित नदियों की प्राथमिकता कैटेगरी III में चिह्नित किया गया है। बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सरिसवा नदी के प्रदूषण से अवगत है। जानकारी के अनुसार इस नदी में बीरगंज शहर के डोमेस्टिक वेस्टेज के अतिरिक्त इस क्षेत्र में स्थित विभिन्न उ...









