‘टिका एक्सप्रेस’ के पहुंचने पर नही दिखीं सभापति उषा देवी,स्वच्छ रक्सौल की सक्रियता से 90 लोगों को लगा टिका!
रक्सौल।( vor desk )।ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में टिकाकरण की रफ्तार तेज दिख रही है।रविवार को 'टिका एक्सप्रेस' शहर के तुमड़िया टोला में थी।जहां करीब 90 लोगों को टिका लगा।
टिका एक्सप्रेस की टीम करीब 9 बजे तुमड़िया टोला के हरिहर मध्य विद्यालय पहुंची।टीम का नेतृत्व डॉ0 मुराद आलम कर रहे थे।टिकाकरण देर शाम करीब पांच बजे तक चलता रहा।
टीम में डॉ0 मुराद आलम,डॉ0 महम्मद सुल्तान ,फार्मासिस्ट अली इरफान व एएनएम मोनी कुमारी, कुलसुम बेगम आदि शामिल थे।जबकि स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका भी मौजूद रही।
सुबह टिकाकरण की रफ्तार धीमी रही।कड़ी धूप भी एक वजह थी।लेकिन, शाम चार बजे यह रफ्तार तेज हो गई।
इस दौरान समाजिक संस्था स्वच्छ रक्सौल की टीम काफी सक्रिय रही।संस्था के अध्यकक्ष रणजीत सिंह समेत आलोक श्रीवास्तव आदि ने पहले से टीम वर्क किया।और होम टू होम विजिट कर 45 से ऊपर के उम्र के महिला-पुरुषों क...







