Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

पंचायत चुनाव :रक्सौल व रामगढ़वा प्रखण्ड में भयमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी,वोटरों में उत्साह!

पंचायत चुनाव :रक्सौल व रामगढ़वा प्रखण्ड में भयमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी,वोटरों में उत्साह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार पंचायत चुनाव के आखिरी और 11वें चरण की वोटिंग रविवार को निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में जारी है। इस दौरान अनुमण्डल के रक्सौल व रामगढ़वा प्रखण्ड में अहले सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। वहीं, मतदाता शाम के 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।जहां राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के मद्देनजर चाक-चौबंद इंतजाम किए हुए हैं। ऐसे में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम से मतदाताओं की जांच हो रही है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षाबल के जवान पूरी तरह से तैनात है।ऐसे में सीसीटीवी कैमरों के जरिए मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। ठंड के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर गांव की सरकार चुनने के लिए लोगों की लंबी लाइनें दिख रही हैं। विधायक ने किया मतदान:विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल प्रखण्ड स्थित गृह क्षेत्र अंतर...
अंतिम चरण के पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी,रक्सौल व रामगढ़वा प्रखण्ड में चुनाव आज

अंतिम चरण के पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी,रक्सौल व रामगढ़वा प्रखण्ड में चुनाव आज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)।अनुमण्डल के रक्सौल व रामगढ़वा प्रखंड में ग्यारहवें चरण में रविवार को होनेवाले पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी अनुमण्डल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शाम पांच बजे तक संपन्न होगा। मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में 144 निषेधाज्ञा लागू की गई है। वहीं,रक्सौल के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सन्दीप सौरभ ने बताया कि प्रखण्ड में 129 पीसीसीपी मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 4 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 3 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। 1,13583 मतदाता 206 बूथों पर करेंगे मताधिकार का प्रयोगरक्सौल। प्रखंड के तेरह पंचायतों के कु...
कोविड टिका लेने वाली रक्सौल के भलुवहीयाँ की सुनैना देवी को मिला इंडक्शन चूल्हा,10 को मिला थर्मस!

कोविड टिका लेने वाली रक्सौल के भलुवहीयाँ की सुनैना देवी को मिला इंडक्शन चूल्हा,10 को मिला थर्मस!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।' टिका लो,इनाम जीतो'कार्यक्रम के तहत पुरस्कार वितरण किया गया कोविड-19 सेकंड डोज के पूर्ण सफलता हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार सरकार द्वारा यह पुरस्कार शुरू किया गया है। इसी क्रम में टीकाकरण के विजेता के चयन के लिए शुक्रवार को रक्सौल पीएचसी में लकी ड्रा किया गया। इस दौरान पहले सप्ताह के विजेता व 10 सांत्वना पुरस्कार विजेता का चयन कर उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ये ऐसे प्रतिभागी थे,जिन्होंने टिकाकरण के लिए निर्धारित तिथि के सात दिनों के अंदर टिका लिया। पलनवा थाना क्षेत्र के भलूवहीया वार्ड 6 निवासी सुनैना देवी को विजेता के रूप में इंडक्शन चूल्हा जबकि सुनील पासवान, प्रीति कुमारी,कुसुम देवी,चंद्रावती देवी,गीता देवी,राजवती देवी,मुन्नी देवी,शहनबाज खान, छोटू कुमार,मुन्नी देवी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में थर्मस दिया गया। कें...
एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने 23 बौद्ध भिक्षु बालक को किया रेस्क्यू,नेपाल को सौंपा!

एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने 23 बौद्ध भिक्षु बालक को किया रेस्क्यू,नेपाल को सौंपा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बौद्ध भिक्षु के रूप में बिहार के बोध गया ले जाये जा रहे 23 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।साथ ही दो लोगों को नियंत्रण में लिया गया है, जो,इन्हें ले कर बोध गया जा रहे थे।बताया गया है कि ये काठमांडू से बस द्वारा बीरगंज लाये गए थे।उसके बाद उन्हें शुक्रवार को बोधगया ले जाया जा रहा था।नियंत्रण में लिए गए दोनो नेपाली नागरिको का दावा था कि अध्ययन के लिए उन्हें बोधगया ले जाया जा रहा था।लेकिन,डॉक्यूमेंट में त्रुक्ति व पूछ ताछ में अलग अलग जानकारी के बाद मामला सन्देहास्पद बन गया।वहीं,इनके पास इन बच्चों को नेपाल से भारत मे लाने व पढ़ाई के सम्बंध में वैध दसतावेज नही होने व नेपाल से जुड़ा मामला होने की वजह से बच्चों समेत दोनो को बीरगंज प्रशासन को सौप दिया गया।जहां बच्चों को माइति नेपाल संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। मामला शुक्रवार के दोपहर का है।एक साथ इतने बच्चों को बौद्...
रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल को 2023 तक के लिए मिला गुणवता प्रमाण पत्र!

रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल को 2023 तक के लिए मिला गुणवता प्रमाण पत्र!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल को पेशेंट सेफ्टी व केयर के मामले में गुणवता प्रमाण पत्र दिया गया है।यह प्रमाण पत्र नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स(कौंस्टूएंट बोर्ड,क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया)के चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर डॉ अतुल मोहन कोचर ने एक समारोह के बीच प्रदान किया है।बताया गया है कि हॉस्पिटल के रख रखाव व सेवा के मामले में यह गुणवत्ता प्रमाण पत्र 25 अगस्त 2023 तक के लिए वैध रहेगी।बता दे कि डंकन  हॉस्पीटल  इमानुएल हॉस्पिटल एसोसिएशन ( न्यू दिल्ली )की इकाई है,जो,वर्ष 1930 से संचालित है।हॉस्पिटल में जेनरल सर्जरी,डिलवरी,,फिजियोथेरेपी समेत विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के मामले में बेहतर सेवा व रख रखाव की जांच व समीक्षा के बाद ऊक्त प्रमाण पत्र दिया गया।बता दे कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 के तहत कुल 32 479 मरीजो का रजिस्ट्रेसन  किया गया।जबकि, रिपीट रजिस्ट...
जांच में मिला बच्चे के दिल मे छेद,ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भेजने की तैयारी

जांच में मिला बच्चे के दिल मे छेद,ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भेजने की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )। प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के नोडल पदाधिकारी डॉ मुराद आलम तथा फार्मासिस्ट अली इरफान के द्वारा मंगलवार को नगर परिषद रक्सौल के वार्ड संख्या-20 में एक तीन वर्षीय बच्चे विराट कुमार के हेल्थ स्क्रीनिंग के दौरान जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित पाया है।जिसके बाद बच्चे के लिए दुआ मांगी जा रही है कि उसका ऑपरेशन सफल हो।स्वस्थ्य हो। जांच के बाद डॉ आलम ने बताया कि उक्त बच्चे के दिल में जन्मजात छेद है जिसका ईलाज ओपन हार्ट सर्जरी के द्वारा किया जाता है।बच्चे को आर बी एस के टीम के द्वारा सदर अस्पताल मोतिहारी के माध्यम से पटना भेजने की तैयारी चल रही है ।जिसे पी एम सी एच या आई जी आई एम एस पटना में हृदय रोग विशेषज्ञों से जांचोपरांत निःशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री बाल हृदय रोग कार्यक्रम के अंतर्गत अहमदाबाद रवाना किया जाएगा।डॉ आलम ने बताया ...
सड़क निर्माण के क्रम में जाम से लोग परेशान,एसडीओ का कराया गया ध्यानाकर्षण!

सड़क निर्माण के क्रम में जाम से लोग परेशान,एसडीओ का कराया गया ध्यानाकर्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर में चल रहे सड़क निर्माण के कारण केवल एक साइड में आवागमन चालू है, जिससे जाम की समस्या बढ़ गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने आज इस समस्या से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया। साथ ही रक्सौलवासियों के नाम एक अपील भी जारी की। उक्त अपील में डॉ. शलभ ने कहा है कि लंबे समय के बाद मेन रोड का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है। अभी पश्चिम साइड का निर्माण कार्य चल रहा है। गाड़ियों के आवागमन के लिए केवल पूरब साइड की सड़क उपलब्ध है। केवल एक साइड की सड़क चालू रहने के कारण दिन में भयानक जाम की स्थिति बन जाती है। इस जाम में अन्य गाड़ियों के साथ स्कूल बस और एम्बुलेंस भी घण्टों फंसे रहते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि हमारा दायित्व बनता है कि पूरब साइड की सड़क पर अपने घर या दुकान के सामने कोई भी ऐसा सामान न रखें जिससे सड़क का अतिक्रमण होता हो ...
रक्सौल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा आयोजित!

रक्सौल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सांगठनिक जिला रक्सौल में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर रक्सौल भाजपा संगठन जिला की बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुये प्रमोद शंकर सिंह ने बताया कि संगठन जिले के रक्सौल आर्यसमाज विवाह भवन में तीन दिवसीय भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाना है। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि इस शिविर में प्रदेश स्तर से मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई लोग प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के नियमों, व्यक्तित्व विकास सहित कई सत्र आयोजित किये जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर संचालन समिति और व्यवस्था समिति का...
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 65 वां महापरिनिर्वाण दिवस मना!

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 65 वां महापरिनिर्वाण दिवस मना!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सामाजिक विषमता को बढ़ाकर कभी सामाजिक समता नही आ सकती।हमें सामाजिक परिवर्तन की धारा को मजबूत करते हुए इस विषमतावादी व्यवस्था को समाप्त किया जा सकता है।आइए हम सब मिलकर संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो व सुझावे गए मार्ग का अनुशरण कर इस भेदभाव का खात्मा करें।उक्त बातें अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने मंगलवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच व एससी-एसटी कर्मचारी संघ,रक्सौल के तत्वावधान में आहुत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 65 वें महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही।उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों व विषमतावादी व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करनेवाले बहुजन महापुरुषों को सामाजिक दायरे में बांध कर उनकी क्षमता पर प्रश्नचिन्ह उत्पन्न किया जाता है,जबकि बाबा साहेब जैसे बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों ने कभी कि...
आधुनिक भारत के निर्माता थे बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर : रामबाबू यादव

आधुनिक भारत के निर्माता थे बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रामबाबू यादव के नेतृत्व में शहर के लक्ष्मीपुर में माल्यार्पण किया गया। साथ ही मौके पर रामबाबू यादव ने कहा कि बाबा साहब आधुनिक भारत के निर्माता थे । इस देश के लोगों को बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर का एहसानमंद होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने देशवासियों के लिए एक ऐसी संविधान की रचना की, जिससे देश का हर नागरिक अपने बराबरी और अधिकार के लिए लड़ सके। अपने हक को खोज सकें। साथ हीं श्री यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी एनडीए की सरकार उसी बाबा साहेब के सपनों के भारत को एवं उनके द्वारा बनाए गए संविधान को लगातार बदलने का काम कर रही है।जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता। इस अवसर पर मुखिया नयाब आलम, पन्नालाल साह, मुस्ताक आलम, कपिलदेव यादव, परभू यादव, मुमताज खां सहित कई लोग उपस्थित थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!