Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

रक्सौल:बदलाव के बयार में 10 मुखिया की कुर्सी छीनी,प्रखण्ड प्रमुख भी हारे, जिला पार्षद भी नए चेहरे!

रक्सौल:बदलाव के बयार में 10 मुखिया की कुर्सी छीनी,प्रखण्ड प्रमुख भी हारे, जिला पार्षद भी नए चेहरे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतिम व 11 वें चरण के पंचायत चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है।मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मतगणना हुई।मोतिहारी डायट में हुई मतगणना की मॉनिटरिंग डीएम शीर्षत कपिल अशोक कर रहे थे।इस क्रम में रक्सौल प्रखण्ड के 13 पँचायत का चुनाव परिणाम सामने आया।जिंसमे तीन पंचायत के मुखिया ही अपनी कुर्सी बचा पाये।बदलाव की बयार में 10 मुखिया हवा हो गए। चुनाव परिणाम की घोषणा के तहत पंटोका पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुमन चौरसिया विजयी हुईं।हरनाही पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी मो0 जफीर जीत गए। सिसवा पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी मुखिया रामनारायण राय दुबारा चुनाव जीत गए।वहीं,लक्ष्मीपुर लक्ष्मणवा से शैल देवी भी दुबारा चुनाव जीत गईं।धनगढ़वा कौड़िहार से मुखिया तबस्सुम आरा फिर विजई हुई हैं। इसी तरह लौकरिया पंचायत से अशोक कुमार सिंह जीत गए।तो,जोकियारी पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी रा...
जोनल रेलवे उपभोक्ता समिति के सदस्य डॉ० मनोज सिंह ने किया रक्सौल जंक्शन का निरीक्षण !

जोनल रेलवे उपभोक्ता समिति के सदस्य डॉ० मनोज सिंह ने किया रक्सौल जंक्शन का निरीक्षण !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य डॉ० मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को रक्सौल जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के क्रम में उन्होंने यात्री सुविधाओं से संबंधित तमाम बिंदुओ पर रक्सौल जंक्शन के अधीक्षक अनिल सिंह से गहन पूछताछ की। इस क्रम में पाया कि (1) प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने (2) पुराने फुट ओवरब्रिज को ठीक करने (3) परिसर में राष्ट्रीय ध्वज लगाने (4) दानापुर को जाने वाली ट्रेन का समय उचित रखने (5) आर०ओ पेयजल अनुपलब्ध होने (6) मुजफ्फरपुर से नई ट्रेन सेवा शुरू करने (7) वाहन पार्किंग पर शुल्क चार्ट लगाने (8) लिफ्ट की व्यवस्था शुरू करने (9) निर्माणाधीन डीलक्स शौचालय अबतक शुरू नहीं होने (10) द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में शौचालय नहीं होने (11) बुक स्टॉल ढंग से रखने (12) दोनों समपार फाटकों पर...
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि!

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।देश के पहले सी.डी.एस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 सैन्य अधिकारियों के हेलीकाप्टर हादसे में निधन से दुःखी विभिन्न सामाजिक संगठनों,अधिकारियों , मीडियाकर्मियों व गण मान्य लोगों ने संवेदना प्रकट करते हुए भाव. भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। विदित है की प्रथम सी.डी.एस. जनरल बिपिन रावत , उनकी पत्नी व् 11 सैन्य अधिकारियों के निधन से देश में हर किसी की आंखे नाम हुईं हैं ।ऐसे में रक्सौल वासियों ने भी भारत के अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर में हुई दुर्घटना से दुखी रक्सौल के लोगों द्वारा रक्सौल रेलवे पार्क में सोमवार की सन्ध्या एक कार्यक्रम के बीच सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कैंडल जला कर उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण करते ...
आदापुर बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल ने 16 मवेशी समेत तीन बच्चों को पकड़ा,जांच व कारवाई शुरू!

आदापुर बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल ने 16 मवेशी समेत तीन बच्चों को पकड़ा,जांच व कारवाई शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।सशस्त्र सीमा बल के 71 वी वाहिनी के नायकटोला कैंप के जवानों के द्वारा 16 मवेशी सहित तीन नाबालिग बच्चों को नियंत्रण में लिया है। इस बाबत सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर गश्त बढ़ाये जाने के कारण तस्कर अब खुद से तस्करी ना करके बच्चों के द्वारा तस्करी करवा रहे हैं ।जिससे प्रमुख तस्कर सशस्त्र सीमा बल के पकड़ से बाहर रह कर अपना काम आराम से करवा ले रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों से पूछताछ करके प्रमुख तस्करों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। ...
पूर्व विधायक स्व0 राज नन्दन राय की 11 वीं पुण्य तिथि मनी,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया याद!

पूर्व विधायक स्व0 राज नन्दन राय की 11 वीं पुण्य तिथि मनी,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया याद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के प्रधान पथ स्थित कर्पूरी आश्रम के प्रांगण में पूर्व विधायक सह ब्रेडा अध्यक्ष राजनंदन राय की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई।राजद कार्यकर्ताओ व गण मान्यत लोगों द्वारा इस मौके पर स्व0 राय के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया और पुष्प अर्पित कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व विधायक के पुत्र व राजद नेता प्रमोद राय ने की। उक्त समारोह में उपस्थित लोगों ने स्व विधायक के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वहीं उक्त समारोह में उपस्थित पूर्व मुखिया ईश्वरी लाल यादव ने कहा कि स्व0 विधायक जन नेता व दबे-कुचले और गरीब जनता के मसीहा थे। उनकी प्रशंसा जितना भी की जाये वे कम ही होगा। उनके निधन के बाद यहाँ का विकास अवरुद्ध हो गया है। वहीं,उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राजद नेता प्रमोद यादव ने कहा कि वे सही मायने में पिछड़े, दलित व अल्पसंख्य...
दिव्य काशी-भव्य काशी लाइव कार्यक्रम आयोजित,जुटे साधु- संत!

दिव्य काशी-भव्य काशी लाइव कार्यक्रम आयोजित,जुटे साधु- संत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित दिव्य काशी- भव्य काशी लाइव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सन्तो एवं पुजारी सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में संतों एवं पुजारी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा संगठन जिला रक्सौल इकाई अध्यक्ष वरुण सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा एवं क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा का भी संबोधन कार्यक्रम हुआ ।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संस्कृति संरक्षण व विकास जारी है।दुनियां भर की नजर भारत पर है।वहीं,विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि भारतीय संस्कृति किसी पहचान की मोहताज नहीं है।पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति और वैभवशाली बन रही है।आने वाले दिनों में भारत विश्व को दिशा देने का का...
बंध्याकरण शिविर में लापरवाही का आलम,ठंड के मौसम में फर्श पर सुलाया

बंध्याकरण शिविर में लापरवाही का आलम,ठंड के मौसम में फर्श पर सुलाया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बन्ध्याकरण शिविर में कुव्यवस्था का आलम व्याप्त दिखा।ठंड के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं को ऑपरेशन के बाद फर्श पर गद्दा बिछा कर सुला दिया गया।यही नही सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन भी जम कर हुआ।क्योंकि,बंध्याकरण के बाद महिलाओं के साथ उनके परिजनों को भी रहने की इजाजत दे दी गई थी।मजे की बात तो यह है कि उसमें नवजात व बच्चे साथ थे।जिनमें संक्रमण फैलने की आशंका थी।मिली जानकारी के मुताबिक,केंद्र में मेरी स्टॉप्स को बंध्याकरण के लिए अधिकृत किया गया है।ऊक्त एजेंसी के द्वारा लगातार तीसरी बार बंध्याकरण किया गया।शनिवार को कुल 19 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया।जिन्हें रात में मातृ एवं शिशु सदन के बरामदे में ऑपरेशन के बाद भेड़-बकरी की तरह ठूस कर फर्श पर ही सुला दिया गया।हालांकि, उन्हें गदद्दा ,चादर व कम्बल दिया गया था।लेकिन,...
रक्सौल के लक्ष्मीपुर में बिहार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बनेगा भव्य द्वार:विधायक प्रमोद सिन्हा

रक्सौल के लक्ष्मीपुर में बिहार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बनेगा भव्य द्वार:विधायक प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग संख्या 28 ए रक्सौल -वीरगंज सड़क खण्ड के लक्ष्मीपुर में भव्य द्वार का निर्माण होगा।बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने इसकी स्वीकृति दे दी है।इस द्वार पर पशुपतिनाथ मन्दिर के गुम्बद की आकृति की झलक होगी।क्योंकि,रक्सौल के रास्ते भारत से बडी संख्या में श्रद्धालु नेपाल के काठमांडू स्थित तीर्थ स्थल पशुपति नाथ मन्दिर जाते हैं।ऊक्त बातें क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी।उन्होंने बताया कि इस द्वार के लिए पर्यटन विभाग द्वारा डिजाइन व टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित द्वार के निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी।इसे भव्य -आकर्षक व दर्शनीय बनाया जाएगा, ताकि,पर्यटकों को आकर्षित करे और यह एक धरोहर के रूप में विकसित हो।उन्होंने बताया कि पहले अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर द्वार निर्माण का प्रस्ताव था।लेकिन...
रक्सौल नप के प्रधान सहायक चंद्रशेखर कुमार के करोड़ों की संपति की जांच शुरू

रक्सौल नप के प्रधान सहायक चंद्रशेखर कुमार के करोड़ों की संपति की जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल बूचड़खाना के लिए जमीन खरीद फरोख्त मामले में अनियमितता व घोटाला प्रकरण के तूल पकड़ने व कार्रवाई आगे बढ़ने के बीच नप कर्मियों की मुसीबत भी बढ़ती दिख रही है।जांच व कार्रवाई के लपेटे में आए रक्सौल नपकर्मी चंद्रशेखर कुमार के विरूद्ध अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच शुरू कर दी गयी है। इस मामले में डीएमशीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर नगर विकास कोषांग व विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने रक्सौल एसडीओ व नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी से नप कर्मी के द्वारा अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले में रिपोर्ट तलब की है। इसको लेकर रक्सौल एसडीओ आरती ने नगर परिषद के प्रधान सहायक सह लेखापाल चंद्रशेखर कुमार को पत्र जारी कर संपत्ति संबंधी पूरा ब्योरा एक सप्ताह में तलब किया है। शिकायत के बाद जांच के आदेश: नुरुल्लाह ने डीएम, निगरानी, मुख्यम...
पंचायत चुनाव :रक्सौल व रामगढ़वा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न,उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में लॉक!

पंचायत चुनाव :रक्सौल व रामगढ़वा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न,उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में लॉक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आगामी 14 व 15 दिसम्बर को मोतिहारी डायट में होगी मतगणना, प्रशासन मुस्तैद रक्सौल।( vor desk )।बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ग्यारहवें और अंतिम चरण समाप्त हो गया।इसके तहत पूर्वी चम्पारण में रक्सौल, रामगढ़वा और सुगौली प्रखंड में चुनाव हुए।पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में सम्पन्न हुआ।ठंड के बावजूद मतदान को ले कर मतदाताओं में काफी उत्साह रहा।मतदान समाप्त होते ही ईवीएम को सील कर दिया।जिसमे उम्मीदवारों की तकदीर लॉक हो गई। रक्सौल प्रखंड के सभी 13, रामगढ़वा प्रखंड के 16 और सुगौली प्रखंड के 16 पंचायतों में रविवार को चुनाव हुआ। सुबह 7 बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। इवीएम में खराबी या अन्य किसी तकनीकी खराबी की कोई सूचना नही मिली। अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि रक्सौल प्रखण्ड में 206 मतदान केंद्रों पर कुल 80.74 प्रतिशत मतदान ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!