पंचायत चुनाव :रक्सौल व रामगढ़वा प्रखण्ड में भयमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी,वोटरों में उत्साह!
रक्सौल।( vor desk )।बिहार पंचायत चुनाव के आखिरी और 11वें चरण की वोटिंग रविवार को निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में जारी है। इस दौरान अनुमण्डल के रक्सौल व रामगढ़वा प्रखण्ड में अहले सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। वहीं, मतदाता शाम के 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।जहां राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के मद्देनजर चाक-चौबंद इंतजाम किए हुए हैं। ऐसे में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम से मतदाताओं की जांच हो रही है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षाबल के जवान पूरी तरह से तैनात है।ऐसे में सीसीटीवी कैमरों के जरिए मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। ठंड के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर गांव की सरकार चुनने के लिए लोगों की लंबी लाइनें दिख रही हैं।
विधायक ने किया मतदान:विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल प्रखण्ड स्थित गृह क्षेत्र अंतर...









