पंचायत चुनाव : रक्सौल में आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज, 6 प्रत्याशियों पर गिरी गाज!
रक्सौल ।( vor desk)।आगामी पंचायत चुनाव को ले कर रक्सौल प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई है।
आगामी पंचायत चुनाव 2021 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में छह उम्मीदवारों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसकी पुष्टि करते हुए अंचलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव 2021 को ले कर क्षेत्र भ्रमण व मतदान केंद्रों के सत्यापन व विधि व्यवस्था के लिए भ्रमण के क्रम में यह मामला सामने आया ।
भ्रमण के दौरान जगह जगह लगाए गए पोस्टरों को जब्त किया है और उसके ऊपर प्राथमिकी रक्सौल थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सहदेवा पंचायत में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए पाया गया है। यहां के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 1 प्रत्याशी भाई महबूब आलम का बैनर पोस्टर लगा हुआ था जो कि साक्ष्य के रूप में जप्त करते हुए उन...









