विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव की पुनः राजद में हुई घर वापसी
रक्सौल।(vor desk)।महागठबंधन से टिकट न मिलने के कारण 2020 में विधान सभा का चुनाव में पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राजद नेता सुरेश यादव की घर वापसी हो गई है।रक्सौल विधान सभा के राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पुनः राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा राजद की सदस्यता प्रदान किया गया है।
इसके बाद राजद कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर है। इनके घर वापसी पर प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम, प्रदेश महासचिव मदन गुप्ता, प्रदेश महासचिव हीरालाल साह, प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म, प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्ना यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, प्रखण्ड अध्यक्ष दिनेश राम, नगर अध्यक्ष प्रदीप रंजन, दुर्गेश साह, अरविंद कुमार, मनोज यादव, सरोज यादव, कमरुद्दीन मंसूरी, राज शर्मा व रशीद अहमद सह...









