रक्सौल:बदलाव के बयार में 10 मुखिया की कुर्सी छीनी,प्रखण्ड प्रमुख भी हारे, जिला पार्षद भी नए चेहरे!
रक्सौल।(vor desk )।अंतिम व 11 वें चरण के पंचायत चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है।मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मतगणना हुई।मोतिहारी डायट में हुई मतगणना की मॉनिटरिंग डीएम शीर्षत कपिल अशोक कर रहे थे।इस क्रम में रक्सौल प्रखण्ड के 13 पँचायत का चुनाव परिणाम सामने आया।जिंसमे तीन पंचायत के मुखिया ही अपनी कुर्सी बचा पाये।बदलाव की बयार में 10 मुखिया हवा हो गए।
चुनाव परिणाम की घोषणा के तहत पंटोका पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुमन चौरसिया विजयी हुईं।हरनाही पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी मो0 जफीर जीत गए। सिसवा पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी मुखिया रामनारायण राय दुबारा चुनाव जीत गए।वहीं,लक्ष्मीपुर लक्ष्मणवा से शैल देवी भी दुबारा चुनाव जीत गईं।धनगढ़वा कौड़िहार से मुखिया तबस्सुम आरा फिर विजई हुई हैं।
इसी तरह लौकरिया पंचायत से अशोक कुमार सिंह जीत गए।तो,जोकियारी पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी रा...









