रक्सौल स्थित फ्लिपकार्ट दफ्तर में 40 लाख की लूट के फिराक में जुटे चार अपराधी हथियार व मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार!
रक्सौल।(vor desk )।अनुमंडल के रामगढ़वा में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व मादक पदार्थो के साथ चार शातिर अपराधियों को पकड़ा है।ये अंतरजिला गिरोह के अपराधी बताए जाते है।यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई है।सूचना थी कि दर्जनों अपराधियों का जमावड़ा रामगढ़वा में हुआ है।वे किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।सतर्क पुलिस ने चिन्हित स्थल पर सदल-बल छापेमारी कर एक जापान निर्मित पिस्टल,एक देशी कट्टा के साथ तीन कारतूस के साथ चार अपराधियों को धर दबोचा।
पुलिस गिरफ्त में लिए गए अपराधियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि वे रक्सौल स्थित ई-कॉमर्स कम्पनी फिल्पकार्ट के ऑफिस में करीब 40 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम देनेवाले थे।बताया जाता है कि इन अपराधियों के लक्षित योजना थी...









