छौड़ादानो:विधायक की भाभी रोबैदा व सोनू मुखिया की पत्नी अन्नू फिर जीतीं, पत्रकार धर्मेंद्र वन मुखिया…!
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले रक्सौल अनुमण्डल अंतर्गत छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के खैरवा पंचायत से नरकटिया विधायक डा. शमीम अहमद की भाभी रोबैदा खातून दूसरी बार मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उर्मिला देवी को शिकस्त दी है। उर्मिला देवी को कुल 1657 मत मिले हैं। जबकि विधायक की भाभी रोबैदा खातून को 1831 मत मिले हैं। इस प्रकार रोबैदा खातून 184 मतों से विजयी होने में सफल रही हैं। रोबैदा खातून नरकटिया विधायक डा. शमीम अहमद के बड़े भाई शबीर अहमद की पत्नी हैं।
दूसरी बार मुखिया का चुनाव जीतने में हुई सफलः
रोबैदा खातून 2016-21 तक खैरवा पंचायत की मुखिया थी। वे इस बार भी खैरवा पंचायत से चुनाव जीतने में सफल रही हैं।
*सोनू मुखिया की पत्नी अन्नू जायसवाल पुनः निर्वाचित
जुआफ़र पंचायत से सोनू मुखिया की पत्नी अनु जायसवाल ने मुखिया पद पर जीत हासिल ...









