रक्सौल इमिग्रेशन ने 6 किलो 380 ग्राम चरस के साथ महिला समेत तीन रूसी नागरिक को पकड़ा,जांच जारी!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित आव्रजन कार्यालय( इंडियन इमिग्रेशन ) के अधिकारियों ने तीन रुसी नागरिक को बिना वैध कागजात के भारत में प्रवेश करने एव मादक पदार्थ के तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया है।इसमे एक महिला भी शामिल है।
भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से नेपाल जाते समय एक महिला सहित कुल तीन रुसी नागरिक को शनिवार को रक्सौल के आव्रजन विभाग ने अपने हिरासत में लिया।
तीनो के पास से पच्चीस पैकेट में रखे गए कुल 6 किलो 380 ग्राम मादक पदार्थ चरस के साथ एक लैपटॉप,तीन मोबाइल,जिओ व एयरटेल सिम भी जप्त किया गया।बरामद चरस हाई क्वालिटी की है,जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करोड़ो रूपये मूल्य की बताई जा रही है।
तीनो रूसी नागरिको की पहचान रोलडुगिन एलेक्सी ( पासपोर्ट नम्बर- 761463050 ),झेरदेवअलिया ( पासपोर्ट नम्बर 662612041 )व एक रूसी महिला बाला सोवा अन्ना(पासपोर्ट नम्बर: 7539...









