रक्सौल:सीरत क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,सफल प्रतिभागी होंगें पुरस्कृत!
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल के कौड़िहार चौक स्थित अल जमीयतुल इस्लामिया लिल मोमिनात के बैनर तले एक सीरत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दो अलग अलग जगहों पर किया गया।जिसमे लगभग 500 लड़के -लड़कियां रक्सौल के अलग अलग शिक्षण संस्थानों (स्कूलों,मदरसों, मकतबों)से भाग लिए।जहां लड़कों के लिए परीक्षा का आयोजन एसएवी एवम् लड़कियों के लिए आइके मॉडल स्कूल में किया गया।
जमीयतुल इस्लामिया के सचिव मौलाना मोहम्मद रिजवान मजाहिरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का कारण बच्चों के उज्जवल भविष्य के साथ साथ मोहम्मद साहब की जीवनी के अहम बातों को इंसानों तक पहुंचाना है और साथ साथ ये भी बताया की जो बच्चे इस प्रतियोगिता में कामयाब होंगे उन्हें 19 दिसम्बर 2021 को होने वाले पुरस्कार समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।मौके पर मौलाना कमरुज्जमा मजाहिरी(अध्यक्ष जमीयतुल उलमा ए हिंद),मुफ्ती ज़ियाउल हक कासमी(सचिव जमीयतुल उलमा ए...









