एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने 23 बौद्ध भिक्षु बालक को किया रेस्क्यू,नेपाल को सौंपा!
रक्सौल।(vor desk)।बौद्ध भिक्षु के रूप में बिहार के बोध गया ले जाये जा रहे 23 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।साथ ही दो लोगों को नियंत्रण में लिया गया है, जो,इन्हें ले कर बोध गया जा रहे थे।बताया गया है कि ये काठमांडू से बस द्वारा बीरगंज लाये गए थे।उसके बाद उन्हें शुक्रवार को बोधगया ले जाया जा रहा था।नियंत्रण में लिए गए दोनो नेपाली नागरिको का दावा था कि अध्ययन के लिए उन्हें बोधगया ले जाया जा रहा था।लेकिन,डॉक्यूमेंट में त्रुक्ति व पूछ ताछ में अलग अलग जानकारी के बाद मामला सन्देहास्पद बन गया।वहीं,इनके पास इन बच्चों को नेपाल से भारत मे लाने व पढ़ाई के सम्बंध में वैध दसतावेज नही होने व नेपाल से जुड़ा मामला होने की वजह से बच्चों समेत दोनो को बीरगंज प्रशासन को सौप दिया गया।जहां बच्चों को माइति नेपाल संस्था के सुपुर्द कर दिया गया।
मामला शुक्रवार के दोपहर का है।एक साथ इतने बच्चों को बौद्...









