बूचड़खाना जमीन खरीद घोटाला : जिला अदालत द्वारा आरोपी अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की अग्रिम जमानत रद्द, लगा झटका!
रक्सौल नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी समेत आरोपी जन प्रतिनिधियों की अग्रिम जमानत अर्जी हुआ ख़ारिज!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के बहुचर्चित बूचड़खाना जमीन ख़रीदगी मे करोडों के घोटाला और संचिका गायब करने के मामले में जिला अदालत ने आरोपी अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की जमानत अर्जी रद्द कर दी है।इससे एक ओर राहत की उम्मीद लगाए बैठे आरोपियों को मायूसी हाथ लगी है,वहीं,राजनीतिक हल्के में हलचल तेज हो गई है।विश्लेषकों का मानना है कि जिला अदालत द्वारा अग्रिम जमानत याचिका रद्द करने के बाद आरोपियों को उच्च न्यायालय का दरवाजा खट खटाने के सिवा कोई चारा नही है।वहीं,कानून विदों का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को जेल गए बिना जमानत जमानत सम्भव नही दिखता,यदि उच्च न्यायालय ने राहत नहीं दी तो!
इधर,डीएसपी ने भी कांड का पर्यवेक्षण शुरू कर दिया है।कहा जा रहा है कि अग्रिम जमानत अ...









