Wednesday, June 24

रक्सौल आसपास

माल ट्रेन के चपेट में आने से सफाईकर्मी विनोद ठाकुर का हाथ पैर कटा,परिजन रो-रो कर बेहाल!

माल ट्रेन के चपेट में आने से सफाईकर्मी विनोद ठाकुर का हाथ पैर कटा,परिजन रो-रो कर बेहाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल रेलवे स्टेशन पर काम कर रहे सफाई कर्मी विनोद ठाकुर मालगाड़ी के चपेट में आने से दर्दनाक हादसे का शिकार बन गए। इस हादसे में सफाई कर्मी विनोद ठाकुर का दो पैर और एक हाथ कट कर अलग हो गया, जबकि दूसरा हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के बाद सफाई कर्मी को रक्सौल डंकन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।परिजनों ने बताया कि रोज सुबह की भांति विनोद अपने काम पर रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सफाई करने के लिए गया था। जहाँ मालगाड़ी के चपेट में आने से दो पैर और एक हाथ कट गया, जबकि दूसरे हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। हादसा होने के बाद लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद दूसरे सफाई कर्मियों व रेल पुलिस -सुरक्षा बल जवानों ने उसे डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। इस...
अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर रक्सौल स्थित पुनर्वास केंद्र पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित!

अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर रक्सौल स्थित पुनर्वास केंद्र पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2021 के अवसर पर तुमड़िया टोला रक्सौल स्थित पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संस्थान के सीईओ डॉ एस के कुशवाहा निदेशिका श्रीमती प्रियंका सिन्हा एवं मुख्य ट्रस्टी लक्ष्मी देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ एस के कुशवाहा के द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकार हेतु नए अधिनियम दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत 21 प्रकार के दिव्यांगता एवं उनके लिए सरकार की योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया गया। संस्थान की निदेशिका प्रियंका सिन्हा ने दिव्यांगजन को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए समाज के मुख्य धारा से जोड़ने पर बल दिया पुनर्वास केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं को विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्द राष्ट्रीय न्यास भारत स...
रक्सौल के मुख्य सड़क निर्माण में सुस्ती का मुद्दा विधानसभा में गूंजा,विधायक प्रमोद सिन्हा ने उठाए सवाल!

रक्सौल के मुख्य सड़क निर्माण में सुस्ती का मुद्दा विधानसभा में गूंजा,विधायक प्रमोद सिन्हा ने उठाए सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।करीब दो ढाई दशक बाद रक्सौल विधान सभा मे रक्सौल की समस्या पर आवाज बुलंद होने की सूचना एकबारगी चर्चा में है।यह सवाल क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने उठाया है।मसला काठमांडू-दिल्ली राज मार्ग से जुड़े रक्सौल मुख्य पथ यानी मेन रोड के निर्माण में लापरवाही,अनियमितता ,सुस्ती का है।रक्सौल वासियों द्वारा सडक निर्माण पर उंगली उठाई जा रही है।नेपाल में बदनामी भी हो रही है।लगातार सवाल उठ रहे हैं। बता दे कि रक्सौल के लक्ष्मीपुर से लेकर बाटा चौक तक बन रही मुख्य सड़क स्थानीय लोगों सहित राहगीरों ,,पर्यटकों,नेपाली ग्राहकों व स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अनियमितता बरतने के साथ ही धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य की वजह से स्थानीय लोग एवं व्यापारियों में आक्रोश है और वे काफी क्षुब्ध हैं।इस पर लगातार आवाज उठाई जा रही है,लेकिन,न तो निर्...
स्वच्छ व विकसित देश की कल्पना को साकार करने के लिए एसएसबी जवानों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा की शुरूवात!

स्वच्छ व विकसित देश की कल्पना को साकार करने के लिए एसएसबी जवानों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा की शुरूवात!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रामगढ़वा(पंटोका) के प्रांगण एवं सभी समवाय, सीमा चौकियों में भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान 01 दिसम्बर से शुरू हो कर 15 दिसम्बर तक चलेगा। कार्यक्रम के शुभारम्भ में कमाण्डेन्ट प्रियव्रत शर्मा द्वारा 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पंटोका हेडक्वार्टर में सभी बल कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी व सभी समवाय, सीमा चौकियों में समवाय कमांडर व चौकी इन्चार्ज ने स्वच्छता शपथ इस उद्देश्य के साथ दिलाई गई कि सभी 100 घंटे यानी हर सप्ताह 02 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेंगे न कि गंदगी करेंगे न करने देंगे। और इसकी शुरुआत सर्वप्रथम अपने घर, मुहल्ले एवं गाँव से करेंगे और यह शपथ अन्य 100 व्यक्तियों से भी कराएँगे। कार्यक्रम में एनेद्र मणि ...
विश्व एड्स दिवस पर भारतीय महाबाणिज्य दूतावास में रक्तदान शिविर आयोजित

विश्व एड्स दिवस पर भारतीय महाबाणिज्य दूतावास में रक्तदान शिविर आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय महा बाणिज्य महादूतावास (वीरगंज )ने एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के मौके पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया। नेपाल रेड क्रॉस वीरगंज कार्यालय के द्वारा रक्तदान शिविर का संचालन किया। जिसमें भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्त दान किया। इस दौरान महाबाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने कहा किरक्तदान जीवन दान है। महा बाणिज्य महादूतावास के अधिकारी तथा कर्मचारी रक्तदान को अभिप्रेरित तथा रक्तदान संबंधी जनचेतना फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। महाबाणिज्य दूत श्री कुमार ने रक्तदान शिविर में सक्रिय योगदान हेतु नेपाल रेड क्रॉस वीरगंज के प्रतिनिधि तथा दूतावास के सदस्यों को उनके अमूल्य योगदान की सराहना की है। ...
जल मग्न खेत में अस्त व्यस्त हालत में मिला महिला का शव,अटकलों के बीच पुलिस जांच शुरू!

जल मग्न खेत में अस्त व्यस्त हालत में मिला महिला का शव,अटकलों के बीच पुलिस जांच शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सुबह सुबह खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से रामगढ़वा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया गया है कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अधकपरिया एवं धनगढवा गांव के बीच खेत में ऊक्त अज्ञात शव मिला है ।जिसकी शिनाख्त नही हो सकी है।मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। जो लाल रंग का सलवार सूट व स्वेटर पहने हुए है। शव खेत मे झाड़ी के पास जल मग्न क्षेत्र में पाया गया,जिससे अटकल व अफवाह तेज हो गई है। मौत कैसे हुई इस पर अटकल है।आशंका है कि हत्या की गई है।अस्त व्यस्त कपड़ो को देख कर रेप की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले के छानबीन में जुटी हुई है। ...
रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित कोविड जांच सेंटर से गायब मिला मेडिकल टीम,लापरवाही बन सकती है खतरनाक!

रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित कोविड जांच सेंटर से गायब मिला मेडिकल टीम,लापरवाही बन सकती है खतरनाक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk  )।एक ओर घर घर टिकाकरण अभियान चल रहा है,दूसरी ओर कोविड के नए वेरिएंट ओमिकरौन को ले कर जारी अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है।मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल पीएचसी द्वारा रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच व टिकाकरण में लापरवाही बरती जा रही है।ऐसा मामला मंगलवार को तब देखने को आया,जब,रक्सौल रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम नदारद दिखी। बताया गया कि इस टीम में रश्मि कुमारी ,नसीम अख्तर व भेरिफायर राजेश कुमार प्रतिनियुक्त किये गए थे।लेकिन,ऊक्त मेडिकल टीम मिथिला एक्सप्रेस के समय और उसके बाद भी स्टेशन पर मौजूद नही दिखी।जब vor team जब पहुँची तो  प्लेटफार्म पर बने पीएचसी का कैम्प खाली दिखा,जबकि,कई यात्री जांच व टिकाकरण के लिए भटकते देखे गए ।टीम के नही रहने से वे इंतजार कर वापस लौट गए। जबकि, केंद्...
इंडो- नेपाल बॉर्डर को मॉडल बॉर्डर व रक्सौल -वीरगंज को ट्विन सिटी बनाने का संकल्प!

इंडो- नेपाल बॉर्डर को मॉडल बॉर्डर व रक्सौल -वीरगंज को ट्विन सिटी बनाने का संकल्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-नेपाल -भारत सहयोग मंच के द्वारा बीरगंज -रक्सौल जन सम्बंध विषयक गोष्ठी आयोजित रक्सौल।(vor desk )।नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज में भारत के अमृत महोत्सव व मंच के रजत जयंती समारोह के अवसर पर ' वीरगंज-रक्सौल जन सम्बंध' विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में भारत -नेपाल सीमा को मॉडल बॉर्डर व रक्सौल को मॉडल टाउन बनाने के साथ ही 'रक्सौल -वीरगंज ट्विन सिटी' के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूतावास के उप महावाणिज्य दूत तरुण कुमार ने कहा कि सरकारों के बदलने से भारत नेपाल रिश्ते पर कोई असर नही पड़ेगा,क्योंकि, यह सम्बंध प्राचीन व ऐतिहासिक होने के साथ जनस्तर का है।उन्होंने कहा कि इंडो नेपाल ओपन बॉर्डर दुनियां में आदर्श और उदाहरणीय है।उन्होंने कहा कि बॉर्डर का विकास व जरूरी बुनियादी सुविधाओं की बहाली जरूरी है।इ...
ढाई किलो चरस के साथ भारतीय नागरिक वीरगंज में गिरफ्तार!

ढाई किलो चरस के साथ भारतीय नागरिक वीरगंज में गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
हेरोइन, चरस व गाँजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार रक्सौल।(vor desk)।पँचायत चुनाव को ले कर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।नेपाल की पुलिस भी बॉर्डर पर अलर्ट है।इस क्रम में वीरगंज के इनरवा पुलिस चौकी ने जाँच के दौरान ढाई किलो चरस के साथ भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है।वही अन्य अभियान के तहत हेरोइन व गांजा के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वीरगंज जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने बताया कि बीरगंज से साईकल से लौट रहे रक्सौल के नौका टोला निवासी 65 वर्षीय रामबालक साह को जांच के दौरान शरीर मे बाँध कर रखे हुए 2 किलो 500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। जबकि अन्य जाँच में हेरोइन व गाँजा के साथ अन्य 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें नेपाल के परवानीपुर निवासी 31 वर्षीय भोला साह, मकवानपुर निवासी 20 वर्षीय संजय बनियाँ, पर्सा जिला के...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवल का मनाया गया जन्मदिन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवल का मनाया गया जन्मदिन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एंव पश्चिमी चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर रक्सौल विधानसभा के पनटोका पंचायत के सिंहपुर हरैया गांव के दलित बस्ती में लोक विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के अनुपस्थिति में उनके बड़े पुत्र शैलेश सिन्हा के द्वारा केक काट कर जन्मदिन मनाया गया और उनके लम्बी उम्र की दुआ की गई। कार्यकर्ताओं ने डॉ. जायसवाल के दिन दुना रात चौगुना सदैव ऊचाई की शिखर को छुते रहने की ईश्वर से प्रार्थना की। वही सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर रॉय उर्फ भगत जी ने कहा कि उनके कार्यकाल में बीजेपी बिहार का शिखर पर पहुंचने में अहम योगदान है। मौके परजिला महामंत्री अशोक पाण्डे, भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ,पूर्व मुखिया अजय पटेल समेत विपिन मिश्रा, कमलेश कुमार, रवि गुप्ता, धर्म राज साह, राजकिशोर ठाकुर, भोला साह, विक्रमा जी, इंद्राशन पटेल, सोनेलाल...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!