अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक,24 अप्रैल को कलिकापुर में अम्बेडकर जयंती मनाने का निर्णय
रामगढ़वा।(vor desk )।प्रखण्ड के पखनैया पंचायत के कलिकापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक जमादार पटेल की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में सामाजिक जागरूकता व सांगठनिक एकता के लिए शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण हथियार को आत्मसात करने पर जोर दिया गया और वक्ताओं ने बहुजन समाज में जन्मे संत-गुरु महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया।इसके साथ ही भारतीय संविधान के निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।इस समारोह का आयोजन अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में आगामी 24 अप्रैल को कलिकापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है।इस मुद्दे पर मंच के संस्थापक मुनेश राम ने अभिवंचित वर्ग के युवा वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने मुक्तिदाता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्श...









