छौड़ादानो की प्रखण्ड प्रमुख बनी सुनीता देवी,तो,रामगढ़वा की प्रमुख बनी कांता देवी!
रक्सौल।(vor desk )।अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को छौड़ादानों प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखण्ड प्रमुख पद के लिए मतदान किया। जिंसमे सुनीता देवी प्रमुख चुनी गईं।
चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुश्री आरती ने पर्यवेक्षक सह डीएओ चन्द्रदेव प्रसाद की निगरानी व अपर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।इस चुनाव के दौरान प्रथम चरण में पंसस का शपथ ग्रहण हुआ।उसके बाद प्रखण्ड प्रमुख व उपप्रमुख के दो-दो दावेदारों अपना-अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।स्क्रूटनी के बाद अंत समय तक बनी उहापोह की स्थिति में सुनीता देवी पति धीरेन्द्र यादव उर्फ फौजी प्रखण्ड प्रमुख के रूप में एक वोट से निर्वाचित घोषित हुई।विजेता प्रमुख को कुल दस मत प्राप्त हुए,जबकि उपविजेता सह निवर्तमान प्रमुख रामएकबाल प्रसाद यादव को नौ मतों पर संतोष करना पड़ा।
...









