नगर निकाय चुनाव:वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने,हटाने के लिए 10 जून तक अंतिम मौका!
रक्सौल।(vor desk )।राज्य में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अब चहलकदमी शुरू हो गयी है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग अब वोटरों के मतदाता सूची का काम तेजी से बढ़ा रही है। 28 मई से मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन का कार्य किया जा रहा है।मतदाता इस दौरान अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। या फिर संशोधन भी करवा सकते हैं। वहीं किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची से हटवाया भी जा सकता है।
*मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौकामतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौका बिहार के वोटरों के पास है।नगर निकाय चुनाव को लेकर अब निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नगरपालिका मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 28 मई से होना है। दावा आपत्ति 10 जून तक होंगे। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं किया जा सका है तो वो अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
*त्रुट...









