अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चाईल्डलाईन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रक्सौल।(vor desk) ।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चाईल्डलाईन सब सेंटर रक्सौल द्वारा रक्सौल अनुमंडल के नगर परिषद वार्ड नंबर 17 में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण पर जोड़ दिया गया। महिलाओं एवं बच्चियों के बीच उनके अधिकार एवं उनके मार्ग में आने वाली बाधाओं को देखते हुए चाईल्डलाईन सब सेंटर रक्सौल की टीम महिला मेंबर किरण वर्मा ने बताया कि अब महिला पुरुषों से कहीं कम नहीं है। पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने वाली हैं, चाहे वह कितना भी मुश्किल काम होहर क्षेत्र में महिला भी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, इसीलिए उन्होंने महिला एवं बच्चियों से अपील की आप किसी कार्य में पीछे ना रहे। आपके अंदर वह सभी गुण है,।जिससे आप कुछ अच्छा कर सकते हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मार्ग में जो भी बाधाएं हैं, उन्हें आप हमें शेयर करें, साथ-साथ उन्होंने चाईल...









