रक्सौल स्टेशन पर कार्यरत 6 रेलकर्मियों को विभागीय परीक्षा में मिली प्रोन्नति,हुए सम्मानित!
रक्सौल ।( vor desk )।रक्सौल स्टेशन पर कार्यरत 6 कर्मियों का विभागिय परीक्षा में पदन्नोती मिलने पर उनका सम्मान किया गया. रक्सौल के 6 रेल कर्मी को 1900 ग्रेड पे से 2000 ग्रेड पे में पदोन्नती मिली है. इसको लेकर स्टेशन परिसर स्थित वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के द्वारा सभी कर्मियों को उनके आगे के कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई दी गयी.
एसएस अनिल सिंह ने बताया कि नयी जिम्मेवारी मिलना अच्छी बात है, लेकिन आप लोगों की अब जिम्मेवारी पहले से बढ़ गयी है. उसके हिसाब से काम करना है और रेलवे के माध्यम से यात्री सेवा में हमेशा तत्पर रहना है. वहीं डीसीआई संजय कुमार ने सभी 6 कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये आगे की नयी जिम्मेवारी को लेकर बधाई दी.
यहां बता दे कि रक्सौल परिचा...









