Tuesday, June 23

रक्सौल आसपास

कोविड 19 संक्रमण:पूर्वी चंपारण में 100 पॉजिटिव मिले, रक्सौल में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 34

कोविड 19 संक्रमण:पूर्वी चंपारण में 100 पॉजिटिव मिले, रक्सौल में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 34

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिले में सोमवार को कोरोना का एक बार फिर विस्फोट हुआ। 24 घंटे में 100 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि रविवार को 44 कोरोना संक्रमित मिले थे। मोतिहारी शहरी क्षेत्र में सोमवार को भी सर्वाधिक 33 पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को मिले नए संक्रमितों में मोतिहारी में 31, डंकन रक्सौल में 10, सुगौली में आठ, मेहसी व संग्रामपुर में छह-छह, रक्सौल व मधुबन में पांच-पांच, पहाड़पुर, बंजरिया व कल्याणपुर में चार-चार, चकिया,पताही, शरण नर्सिंग होम, चिरैया, केसरिया, कोटवा व अरेराज में दो-दो तथा आदापुर, हरसिद्धि व रामगढ़वा में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जिले में सोमवार को आरटीपीसीआर के 2355 जांच में एक, ट्रू नेट के 75 में 0 तथा एंटीजेन के 4863 में 99 कोरोना संक्रमित मिला है। जिसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 19388 हो गई है। जिले में फिलहाल होम आइसोलेशन में 299 तथ...
युवा सहयोग दल मनाएगा 11वां स्थापना दिवस व राष्ट्रीय युवा दिवस,एक सप्ताह तक आयोजित होगा कार्यक्रम!

युवा सहयोग दल मनाएगा 11वां स्थापना दिवस व राष्ट्रीय युवा दिवस,एक सप्ताह तक आयोजित होगा कार्यक्रम!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।राष्ट्रीय युवा दिवस और दल के 11वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर युवा सहयोग दल द्वारा साप्ताहिक समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है। साप्ताहिक समारोह 12 जनवरी 2022 से आयोजित होगा। आयोजन की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर मालार्पण व पौधारोपण कर के कार्यक्रम की शुरुवात की जाएगी। साथ ही साप्ताहिक समारोह भाषण प्रतियोगिता, रक्सौल की समस्यायों का जिमेवार कौन शीर्षक पर पक्ष-विपक्ष प्रतियोगिता, कंबल वितरण, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जिसकी समाप्ति 18 जनवरी 2022 को की जाएगी। उक्त जानकारी दल के महासचिव अनमोल तिवारी ने दी। कालीनगरी स्थित कार्यालय में दल के अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा बैठक में कार्यक्रम प्रमुख व दल के उपाध्यक्ष साजन कुमार ने बताया कि साप्ताहिक समारोह कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए दल के सात सदस्यों की टीम बन...
एबीवीपी मनाएगी स्वामी विवेकानन्द  जयंती सप्ताह, बैठक में बनी कार्यक्रम की रूप रेखा

एबीवीपी मनाएगी स्वामी विवेकानन्द जयंती सप्ताह, बैठक में बनी कार्यक्रम की रूप रेखा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई की बैठक नगर के ब्लॉक रॉड स्थित जे.पी रेसीडेंसी में हुई। जिसमें संगठन के पूर्वी- पश्चिमी चंपारण के चंपारण विभाग संगठन मंत्री अभिमन्यु की उपस्थिति रही। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार के अध्यक्षता में बैठक में स्वामी विवेकानंद की जयंती , नगर इकाई गठन व आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुआ। जिसमे जिला प्रचार प्रमुख अंकित कुमार ने बताया कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर विद्यार्थी परिषद युवा सप्ताह के रूप में मनाती है। रक्सौल इकाई भी प्रत्येक वर्ष विधार्थियो के बीच अनेकों प्रकार के एक सप्ताह तक प्रतियोगिता आयोजित करती हैं। वही नगर सह मंत्री सुभाष कुमार ने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित होंगे परंतु सरकार के कोरोना गाइडलाइंस के अंतर्गत कार्यक्रम समपर्ण करेंगे। बैठक में परिषद के पूर्व नगर अध्यक...
रक्सौल-गोपालगंज 220 केवीए लाइन का निर्माण लगभग पूरा कर,शिघ्र होगी चालू!

रक्सौल-गोपालगंज 220 केवीए लाइन का निर्माण लगभग पूरा कर,शिघ्र होगी चालू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अब मुजफ्फरपुर-गोपालगंज लाइन के अलावा रक्सौल-गोपालगंज 220 केवीए लाइन का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। इस नई लाइन से आपूर्ति शुरू होते ही ग्रिड की क्षमता 400 मेगावाट से बढ़कर छह सौ मेगावाट हो जाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारी 65 किलोमीटर नई गोपालगंज-रक्सौल लाइन से जनवरी के अंत तक या फरवरी की शुरुआत में बिजली की आपूर्ति शुरू होने की संभावना जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गोपालगंज ग्रिड को एकमात्र मुजफरपुर-गोपालगंज लाइन से बिजली की आपूर्ति मिलती है। आपात स्थिति में बिजली कंपनी के अधिकारियों को जिले में महज एक आपूर्ति लाइन से बिजली बहाल रखने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जबकि दूसरी लाइन तैयार हो जाएगी, तो आपातकाल में भी जिले की बिजली की निर्बाध आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा। कहते हैं अधिकारी कार्यपालक अभियंता ग्रिड, (गोपालगंज )विराज कुमार सिंह के...
रक्सौल में हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर को 10 व 11जनवरी को लगेगा ‘तीसरा डोज’!

रक्सौल में हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर को 10 व 11जनवरी को लगेगा ‘तीसरा डोज’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर्स और फ्रॉन्ट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगना शुरू होगी। ऐसे समय में जब दुनिया कोविड महामारी के नए ओमिक्रोन वैरिएंट से लड़ रही है। भारत सरकार नए दिशा-निर्देशों को लागू कर स्थिति काबू करने में जुटी है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमी करौंन के खिलाफ लड़ने के लिए बूस्टर डोज का विचार पहले की आ चुका है। कई देशों में नागरिकों को लगने भी लगा है। हालांकि भारत में इसे बूस्टर डोज नहीं बताया जा रहा हैं। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन को लेकर बड़ी घोषणा की थीं। उन्होंने इसे एहतियाती खुराक बताया था। इसको ले कर केंद्र व राज्य सरकार ने कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है।इसके अनुपालन के साथ ही रक्सौल प्रखण्ड में 10 व 11 जनवरी को टिकाकरण सुनिश्चित किया गया है। रक्सौल पीएचसी के मुताबिक,रक्सौल...
रामगढ़वा:जायदा बनी मुखिया संघ की अध्यक्ष व सचिव बनी अनिता

रामगढ़वा:जायदा बनी मुखिया संघ की अध्यक्ष व सचिव बनी अनिता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा प्रखंड संघ की बैठक रविवार को चम्पापुर पंचायत की मुखिया जायदा खातून के आवास पर आमोदेई पंचायत के मुखिया हाजी नसीबुल हक की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित चम्पापुर पंचायत की मुखिया जायदा खातून को अध्यक्ष,पखनहिया मुखिया धीरज कुमार को उपाध्यक्ष, सचिव के रूप में सिहासनी मुखिया अनिता देवी को तथा मीडिया प्रभारी के रूप में पटनी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह को चुना गया ।बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी जायदा खातून ने कही की सरकार प्रायोजित कार्यक्रमो को लागू करने तथा मुखियो की हितों की रक्षा के लिए सदैव ततपर रहूंगी ।।बैठक में अशोक सिंह,हरिनारायण दास, मुखिया पति जाने आलम ,वहाब मिया,शेख मैनुदिन, सहित सभी मुखिया व उनके प्रतिनिधि मौजूद थे ।अध्यक्ष चुने जाने की सूचना मुखिया प्रतिनिधि शमशुल जोहा अंसारी ने रविवार को दी ।रामग...
रक्सौल पीएचसी में कुप्रबन्धन व उचित इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत

रक्सौल पीएचसी में कुप्रबन्धन व उचित इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।एक ओर सरकार लोगोँ को ठंड से बचाव के लिए आश्रय स्थल खोल रही है और कोरोना व ठंड को ले कर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रखा गया। है।वहीँ,रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहोशी की स्थिति में लाए गए एक बुजुर्ग की अस्पताल में कुप्रबंधन व उचित इलाज के अभाव में मौत हो गई।मामला शनिवार के करीब 12 बजे की बताई गई है।मिली जानकारी के मुताबिक,शहर के सब्जी बाजार में ऊक्त बुजर्ग को अचेत देखा गया।जिसके बाद आस पास के लोगों ने पूर्व वार्ड आयुक्त ओम प्रकाश पांडे के देख रेख में रक्सौल थाना के सअनी मधुसूदन गुप्ता के द्वारा नजदीक के पीएचसी में लाया।अफरा तफरी के बीच उक्त बुजुर्ग को इमरजेंसी वार्ड के बजाय मातृ एवं शिशु सदन के बरामदे में पड़े एक बेड पर रखा गया।वहां स्ट्रेचर तक की सुविधा नही थी।सूचना मिलते ही मेडिकल ऑफिसर डॉ अनमोल कुमार ने पहुंच कर जांच की।हालांकि, इस क्रम में ...
भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार लगा कर सुनी गई पीड़ितों की फरियाद!

भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार लगा कर सुनी गई पीड़ितों की फरियाद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।थाना परिसर में एसडीओ आरती व एएसपी चंद्रप्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में भूमि मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित दोनो पक्षों के आवेदन पर उनके पक्ष को सुना गया और मामला निष्पादन के लिए अगली तारीख को बुलाया गया,ताकि,निष्पादन की पहल हो सके।सीओ विजय कुमार ने बताया कि गांधीनगर मुहल्ला के दीपक कुमार व मनु सिंह के जमीनी विवाद तथा वार्ड नम्बर 16 के भरत प्रसाद व पूनम देवी के बीच जमीनी विवाद की सुनवाई की गयी है।मौके पर रक्सौल थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर, हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। रामगढ़वा।रामगढ़वा अंचलाधिकारी मणिभूषण कुमार सिंह रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान व पलनवा थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक के नेतृत्व में थानों के परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में परिवादियों द्बारा ...
कपड़ा बैंक की ओर से ठंड में ठिठुरते जरूरतमंदों को बाँटा गया कम्बल!

कपड़ा बैंक की ओर से ठंड में ठिठुरते जरूरतमंदों को बाँटा गया कम्बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। एक तरफ कड़ाके की ठंड और दूसरी तरफ ठंड से ठिठुरते गरीब। जिन्हें देखकर मन दुःखी हो जाता है और ऐसे में इन जरुरतमंदों को सहायता कर मन को एक सुकून मिलता है। उक्त बातें कपड़ा बैंक के संस्थापक सह बीजेपी नेता राजकुमार गुप्ता ने जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने के बाद कही। श्री गुप्ता ने बीती रात अपने एक टीम के साथ विभिन्न चौक-चौराहें व सार्वजनिक स्थलों पर घूम-घूम कर ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमन्दों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान वे स्टेशन पर भी गये जहाँ जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज दास भी मौजूद रहे। वहाँ श्री गुप्ता ने खुद जरूरतमन्दों को कंबल ओढ़ाया और उन्हें ठंड से निजात दिलाने का एक प्रयास किया। जिसके बाद लोगों ने श्री गुप्ता को सहृदय धन्यवाद दिया। श्री गुप्ता ने बताया कि वे हर साल ऐसा करते हैं।आगे भी करते रहेंगे। पूरे जाड़े में कई बार ये ऐसा कार्य करते नजर आते हैं। ...
रक्सौल में 3 दिनों में मिले 17 कोविड 19 संक्रमित,भारी पड़ सकती है लापरवाही!

रक्सौल में 3 दिनों में मिले 17 कोविड 19 संक्रमित,भारी पड़ सकती है लापरवाही!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बैंक स्टाफ के कोविड संक्रमित होने के बाद लटका ताला, और एटीम में भीड़। रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में कोरोना बम फूटा है।तीसरे लहर के संकेत मिल रहे हैं।लेकिन,लापरवाही कम नही हो रही।सड़क पर जाम का आलम और बाजार में भीड़ भाड़ के साथ कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन साफ -साफ खतरे की आहट दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल में मेडिकल टीम की जांच में तीन दिनों में कुल 17 संक्रमित मिले हैं।गुरुवार को कुल 4 संक्रमित मिले थे।शुक्रवार को 8 व शनिवार को 5 संक्रमित मिले।इसमे शहरी क्षेत्र के नागरिको के साथ सरकारी दफ्तरों के कर्मी व पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति भी शामिल हैं। इस हालात से एक ओर हड़कम्प मचा हुआ है,वहीं,कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन में लापरवाही को नियंत्रित करने में प्रशासन विफल दिख रही है।सड़क पर ट्रैफिक प्रबंध नही होने से मुसीबत और बढ़ रही है।हालांकि,एसडीओ आरती व डीएसपी चन्द्र प्र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!