Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

रक्सौल नगरपरिषद को स्वच्छ और सुन्दर रक्सौल बनाने की होगी पहल,आयोजित हुई बैठक!

रक्सौल नगरपरिषद को स्वच्छ और सुन्दर रक्सौल बनाने की होगी पहल,आयोजित हुई बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल नगरपरिषद सभापति की अध्यक्षता एवं कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में आज संध्या विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल तथा रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रक्सौल को सुंदर और स्वच्छ बनाने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति को निम्नलिखित समस्याओ से अवगत कराते हुवे सफल निष्पादन हेतु पुरजोर तरीके से अपनी बातो को रखा। जिसकी जानकारी लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मिडिया प्रभारी शम्भु प्रसाद चौरसिया ने उपरोक्त बातों से अवगत कराया।1)शहर के मेन रोड में बन रहे नाले की समस्या जो रोड से काफी ऊंचा है। उसके लिए एक विशेष टीम द्वारा निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की अनुसंशा की।2)जाम की समस्या को देखते हुए सड़क पर बेवजह बस पड़ाव और टेम्पू पड़ाव करने वाले को दंडित करते सख्त कार्रवाई के साथ ...
ए.एच.टी.यू. टीम रक्सौल ने सयुंक्त ऑपरेशन में बंगाल की तीन नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू!

ए.एच.टी.यू. टीम रक्सौल ने सयुंक्त ऑपरेशन में बंगाल की तीन नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट रक्सौल(AHTU) रक्सौल इकाई द्वारा नरकटियागंज के धूमनगर मंदिर के पास एक आर्केस्ट्रा पर छापा मारा गया ।जिसमें तीन नाबालिग लड़कियों को उनके चुंगल से छुड़ाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक,प0 चंपारण में एक आर्केस्ट्रा पर टीम का सयुंक्त अभियान चला ,जिसमें एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम (AHTU) रक्सौल के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा के साथ सयुंक्त रूप से एन.जी.ओ. मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली, रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली, बाल कल्याण समिति बेतिया, चाइल्ड लाइन बेतिया तथा महिला थाना पुलिस बेतिया, एएचटीयू पुलिस बेतिया तथा शिकारपुर नरकटियागंज की पुलिस भी थी।सूत्रों के मुताबिक,ए.एच.टी.यू. क्षेत्रक मुख्यालय टीम रक्सौल के पास एक बंगाल की लड़की के पिता ने फोन कर मदद मांगते हुए कहा कि उनकी लड़की तीन चार दिन से घर नहीं आई है। उन्होंने थाना कोतव...
लतिहनवा स्थित एसकेएमआरजी कॉलेज परिसर में भारत रत्न डॉ0 अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की तैयारी!

लतिहनवा स्थित एसकेएमआरजी कॉलेज परिसर में भारत रत्न डॉ0 अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की तैयारी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।स्थानीय प्रखंड के लतिहनवा स्थित एसकेएमआरजी कॉलेज परिसर में संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी समिति की बैठक ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक विष्णु देव राम की अध्यक्षता में मंगलवार को आहूत हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अप्रैल को आयोजित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है। इसे अंतिम रूप देने के लिए कारीगर लगे हुए हैं। इस बाबत पूछे जाने पर विष्णु देव राम ने बताया कि उनकी चाहत है कि जिस अधिकार की बदौलत वे एक बैंक अधिकारी के रूप में वर्षों कार्य करते रहे। उस ऋण ...
‘अपनी सवारी-अपना सफर’ के नारे के साथ  शुरू हुई ‘मिओन्डा’,एमपी डॉ0 संजय ने किया ‘स्टार्ट अप’ का उद्घाटन!

‘अपनी सवारी-अपना सफर’ के नारे के साथ शुरू हुई ‘मिओन्डा’,एमपी डॉ0 संजय ने किया ‘स्टार्ट अप’ का उद्घाटन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मिओंडा रक्सौल की धरती से मोबाइल ऐप के द्वारा बिहार के सुदूर क्षेत्र में टैक्सी उपलब्ध कराने का कार्य प्रारम्भ कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की आत्म निर्भर योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय किया है।रोजगार उत्पन्न कराकर आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य अति सराहनीय है । उक्त बातें स्थानीय सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया से प्रेरित होकर मिओंडा ट्रैवलएक्स की शुरूआत बिहार के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारत के गांव और शहरों के विकास के बिना भारत का संपूर्ण विकास संभव नहीं है । मियोंडा से जुड़े कुछ लोग अमेरिका और बैंगलोर में होने के बावजूद बिहार चंपारण की भूमि से शुरुआत की है जो उनके जन्म भूमि के लगाव को दर्शाता है । अपने नैतिक जिम्मेवारी का निर्वहन अपने आप में बडी बात है। उन्होंने कहा कि वह भारत के विकास ...
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा केसीटीसी कॉलेज में चलाया गया एड्स संबंधित जागरूकता अभियान!

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा केसीटीसी कॉलेज में चलाया गया एड्स संबंधित जागरूकता अभियान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से दो दिवसीय रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम यथा जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रहे एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना, इसके रोकथाम व बचाव करने से है। एनएसएस के पदाधिकारी प्रो. प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. जयनारायण प्रसाद ने की। जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रसाद ने एड्स के कारणों व लक्षणों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह एक वायरस जनित संपर्कीय संक्रमण युक्त असाध्य वैश्विक बीमारी है। इस दौरान स्वास्थ्य को उत्तम धन बताया। इस दौरान प्रो. चंद्रमा सिंह ने बताया कि यह एक असुरक्षित यौन सं...
नेत्र जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 42 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण

नेत्र जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 42 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना के तहत महादलित बस्ती में नेत्र जाँच कार्यक्रम के तहत चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सुगौली) के नेत्र सहायक राकेश कुमार वर्मा द्वारा नेपाली स्टेशन एवं महादलित टोला लक्ष्मीपुर में नेत्र जांच के तहत लगभग 42 रोगियों का पावर जांच कर जिला को चश्मा हेतु विवरणी भेजी गई थी। जो बन कर आने के बाद विश्वनाथ राम, शान्ति देवी, सरस्वती देवी शोभा देवी, रामेश्वर राम, फुलसुनर देवी, बिंदु देवी, गीता देवी, सुदामा देवी, जिया कुमारी, माला कुमारी इत्यादि को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। इस दौरान मनीर आलम, रविंद्र कुमार, स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा हैं। ...
भारत-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित,द्विपक्षीय सम्बन्धों को मज़बूत बनाने समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा!

भारत-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित,द्विपक्षीय सम्बन्धों को मज़बूत बनाने समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत सरकार के गृह मंत्रालय अंतर्गत सीमा प्रबंधन विभाग के आदेशानुसार भारत - नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक रक्सौल स्थित आईसीपी में आयोजित की गई । मंगलवार को सीमा समन्वय समिति की इस बैठक मेंशीर्षत कपिल अशोक, (जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी),डॉ कुमार आशीष ,(पुलिस अधीक्षक ,मोतिहारी),किरण कुमार गोरख यादव ,(पुलिस अधीक्षक ,बगहा),उपेंद्र नाथ वर्मा, (पुलिस अधीक्षक, बेतिया )श्री नंदकिशोर साह( अपर समाहर्ता ,पश्चिमी चंपारण)उमेश कुमार ढकाल, (सीडीओ, परसा नेपाल),भीम कांत पौडेल,(सहायक सीडीओ,पर्सा नेपाल) ,रमेश कुमार बस्नेत (पुलिस अधीक्षक, परसा नेपाल), कृष्ण बहादुर कटुवल ,(सीडीओ बारा नेपाल ),दिलीप सिंह देउवा , पुलिस अधीक्षक,बारा नेपाल )के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी गण शामिल हुए । इस मौके पर पर्सा जिला के सीडीओ उमेश कुमार ढकाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया । इ...
आजादी के अमृत महोत्सव पर द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए’ भारत-नेपाल मैत्री दौड़’आयोजित!

आजादी के अमृत महोत्सव पर द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए’ भारत-नेपाल मैत्री दौड़’आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।भारत के आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन (पूर्वी चंपारण) व नेपाल स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास(वीरगंज ) द्वारा 'भारत- नेपाल फ्रेंडशिप दौड़ 'का आयोजन किया गया। मंगलवार की सुबह 7 बजे रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल से दौड़ का शुभारंभ पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक,एसपी डॉ कुमार भारतीय आशिष, नेपाल के पर्सा जिला के जिलाधिकारी उमेश ढकाल,महावणिज्य दुत नितेश कुमार,रक्सौल एसडीओ आरती समेत भारत-नेपाल के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया। रक्सौल-वीरगंज के बीच पहली व ऐतिहासिक दौड़ प्रतियोगिता मैत्री पुल से शुरू हुई,जो दोस्ती व परस्पर सहयोग-सद्भाव का संदेश देती दिखी।कहा गया कि इस दौड़ के आयोजन से दोनों देशों के नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में सकारात्मक समानता एवं भाईचारे का फ्रेंडशिप ह...
संस्कार नेत्रालय द्वारा  पचपोखरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

संस्कार नेत्रालय द्वारा पचपोखरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )। प्रखण्ड के कोरैया पंचायत के पचपोखरिया गांव में निजी संस्थान संस्कार नेत्रालय मोतिहारी के द्वारा निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगो को मशीन द्वारा चश्मे का नंबर, आंख की एलर्जी, आंख से पानी आना, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, नाखूना ऑपरेशन इत्यादि संबंधित बीमारियों के बारे में परामर्श दिया गया। जांच शिविर में शिविर आयोजन कर्ता कोरैया पंचायत मुखिया शकुंतला देवी के पति चंद्रमोहन यादव ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को किसी अस्पताल या संस्थान के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन करवाना चाहिए। ताकि अचार,असहाय एवं गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके। शिविर में मुखिया पति चंद्रमोहन यादव के द्वारा जरूरतमंदों को 200 चश्मा तथा मुफ्त में दवा एवं आंख ड्रॉप का वितरण भी किया गया। जांच शिविर में मुखिया शकुंतला देवी, चंदेश्व...
भारत-नेपाल मैत्री संबंध प्रगाढ़ बनाने हेतु 12 अप्रैल को होगा मैराथन दौड़ व बॉर्डर मीटिंग,तैयारी के लिए हुई बैठक

भारत-नेपाल मैत्री संबंध प्रगाढ़ बनाने हेतु 12 अप्रैल को होगा मैराथन दौड़ व बॉर्डर मीटिंग,तैयारी के लिए हुई बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत सरकार के गृह मंत्रालय अंतर्गत सीमा प्रबन्धन विभाग के आदेशानुसार 12 अप्रैल को भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आइसीपी में होगी।साथ ही सुबह रक्सौल भारतीय दूतावास से मैत्री पुल वीरगंज बाइपास रोड होते वापस भारतीय दूतावास तक भारत -नेपाल मैत्री दौड़ आयोजित होगी।इसके लिए पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने तैयारी के लिए समीक्षात्मक बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।यह कार्यक्रम भारत के अमृत महोत्सव पर आयोजित हो रहा है। इस बीच,लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती के नेतृत्व में रक्सौल नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ, आईसीपी रक्सौल इंचार्ज ज्ञानेंद्र कुमार सिंह तथा मोतीहारी से जिला ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!