सीमावर्ती अनुमंडल रक्सौल में बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं,डेढ़ दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज!
रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती अनुमंडल रक्सौल में बिजली विभाग की बिजली चोरी करने और बिल जमा नहीं करने वालो की अब खैर नहीं है। अगर आप बिजली चोरी कर जलाते हों या काफी दिनों से बिजली जला कर बिल जमा नहीं कर रहे है तो हो जाए सावधान, किसी भी वक्त आपके घर की बिजली कट जाएगी। अगर चोरी का बिजली जलाते पकड़े गए तो भारी जुर्माने के साथ आप पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है।
इसी क्रम में रामगढ़वा प्रखण्ड में बकाया बिजली बिल और चोरी की बिजली की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त टीम बना कर विभिन्न क्षेत्रो में छापेमारी की गई। रामगढ़वा प्रखण्ड के मौजे , रामगढ़वा , अहिरौलिया , चिउटहा सहित आधा दर्जन गाँव मे छापेमारी की गई। इन दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक वैसे अवैध उपभोक्ता पकड़े गए, जो बिना कनेक्शन के बिजली चोरी कर जला रहे थे।वही तीन दर्जन वैसे उपभोक्ता पकड़े गए जो अधिक बकाया रखने के बावजूद भी लाइन जल...









