Tuesday, June 23

रक्सौल आसपास

बेटों ने दिल्ली में जब मां -बाप को छोड़ा तन्हा,तो, ट्रेन से कट कर उन्होंने दे दी अपनी जान!

बेटों ने दिल्ली में जब मां -बाप को छोड़ा तन्हा,तो, ट्रेन से कट कर उन्होंने दे दी अपनी जान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-गावँ छोड़ दिल्ली कमाने गए तीन बेटों ने मां-बाप को रखा था अलग कमरे में,मौत के बाद गांव में शोक के बीच चर्चा परिचर्चा तेज -आदापुर के कलवारी दुबहा के निवासी थे दम्पति,बेटों के दिल्ली।रहने के वजह से घर मे लगा है ताला रक्सौल/आदापुर।(vor desk )।ठीक ही कहा गया है कि एक माँ-बाप विषम परिस्थितियों में भी अपने कई-कई औलादों को पाल-पोष के बड़ा कर देते हैं तथा अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें ख़ुद के पैरों पर खड़ा होने के लायक़ बना देते हैं लेकिन कई औलाद मिल कर भी अपने बूढ़े माँ-बाप का सहारा नहीं बन पाते!कभी-कभी तो बुढ़ापा अपने आप को इतना असहाय महसूस करता है कि उनको अपना जीवन ही बोझ लगने लगता है तथा अंततः ग़लत क़दम उठाने पर मजबूर हो कर अपने जीवन का परित्याग कर लेते हैं!कुछ ऐसी ही घटना कल प्रखंड आदापुर में कलवारी दुबहा निवासी भिखारी साह, उम्र-80 वर्ष तथा उनकी पत्नी के साथ घटित हुई है।हुआ यूँ कि स्वर्ग...
रक्सौल में हुआ वेब सीरीज का ऑडिशन ,20 बच्चों ने लिया हिस्सा!

रक्सौल में हुआ वेब सीरीज का ऑडिशन ,20 बच्चों ने लिया हिस्सा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। शहर के श्री सत्य नारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में रक्सौल में एक वेब सीरीज का ऑडिशन हुआ। यह वेब सीरीज डायरेक्टर गोपाल काबरा और को डायरेक्टर आशीष गुप्ता द्वारा बनाई जाएगी ।डायरेक्टर गोपाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि रक्सौल के बच्चे कुछ सीख सकें।रचनात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। इस अवसर पर बीरगंज से आए मॉडल एक्टर डायरेक्टर फैशन करोग्राफर युवराज केसरी समेत शारदा कला केंद्र की शिखा रंजन, साहिल रजा, वीणा गोयल ,सोनू काबरा, कैलाश जी काबरा आदि उपस्थित थे ।बताया गया कि इस दौरान 20 बच्चों ने ऑडिशन दिया ।जिसमें पीयूष मूंदड़ा ,कृष्णा गुप्ता, राहुल कुमार, श्रेया गुप्ता, उत्सव राज ,अनीश कुमार, आजाद अंसारी, केशव अग्रवाल आदि उपस्थित थे। इन बच्चों को प्रॉर्फोर्मेंस के आधार पर सेलेक्ट होने के बाद वेब सीरीज में अभिनय का मौक़ा दिया जाएगा। ...
मोतिहारी बालगृह से पलायन कर चुके 5 बच्चे रक्सौल स्टेशन से बरामद,सद्भावना एक्सप्रेस से जा रहे थे दिल्ली!

मोतिहारी बालगृह से पलायन कर चुके 5 बच्चे रक्सौल स्टेशन से बरामद,सद्भावना एक्सप्रेस से जा रहे थे दिल्ली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित बाल गृह से पलायन कर चुके पांच बच्चों को रक्सौल स्टेशन से बरामद कर लिया गया है।बच्चे विगत 31 जनवरी को पलायन कर गए थे।बच्चों को सद्भावना एक्सप्रेस से रक्सौल स्टेशन पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ ने बरामद किया है। रक्सौल स्टेशन के जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि बीती रात दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में जाँच के दौरान एक जेनरल बोगी में पाँच नाबालिग नाबालिग बच्चों को देख अपनी अभिरक्षा में लिया गया।बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि सभी बच्चे बाल गृह से पलायन किए हुए हैं। सभी बरामद बच्चों को फिल्हाल चाईल्ड लाईन को सौंपा गया है और जिला मुख्यालय को इसकी सूचना दे दी गई है। जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि बाल गृह से 5 बच्चे 31 जनवरी को पलायन कर गए थे।बच्चों के पलायन की...
रक्सौल स्थित फ्लिपकार्ट दफ्तर में 40 लाख की लूट के फिराक में जुटे चार अपराधी हथियार व मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार!

रक्सौल स्थित फ्लिपकार्ट दफ्तर में 40 लाख की लूट के फिराक में जुटे चार अपराधी हथियार व मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अनुमंडल के रामगढ़वा में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व मादक पदार्थो के साथ चार शातिर अपराधियों को पकड़ा है।ये अंतरजिला गिरोह के अपराधी बताए जाते है।यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई है।सूचना थी कि दर्जनों अपराधियों का जमावड़ा रामगढ़वा में हुआ है।वे किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।सतर्क पुलिस ने चिन्हित स्थल पर सदल-बल छापेमारी कर एक जापान निर्मित पिस्टल,एक देशी कट्टा के साथ तीन कारतूस के साथ चार अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस गिरफ्त में लिए गए अपराधियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि वे रक्सौल स्थित ई-कॉमर्स कम्पनी फिल्पकार्ट के ऑफिस में करीब 40 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम देनेवाले थे।बताया जाता है कि इन अपराधियों के लक्षित योजना थी...
केसीटीसी कॉलेज के प्रो0 डॉ0 राजीव पांडे व बदरे आलम समेत प्रयोगशाला वाहक नागेंद्र प्र० हुए सेवानिवृत,दी गई विदाई!

केसीटीसी कॉलेज के प्रो0 डॉ0 राजीव पांडे व बदरे आलम समेत प्रयोगशाला वाहक नागेंद्र प्र० हुए सेवानिवृत,दी गई विदाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित के.सी. टी. सी महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त पूर्व प्रभारी प्राचार्य, बरसर व मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. राजीव पांडेय , उर्दू विभाग अध्यक्ष प्रो. बदरे आलम एवम प्रयोगशाला वाहक नागेंद्र प्रसाद को विदाई की गई। समारोह में महाविद्याल के प्राध्यापक डॉ. जय नारायण प्रसाद व डॉ०चंद्रमा प्रसाद सिंह ने बताया कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी गई है। किसी भी देश के भाग्य विधाता विद्यार्थी ही होते है जो शिक्षा ग्रहण कर के अपने देश के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देते हैं, जिसमे एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है। हमारे देश मे शिक्षक भगवान के समान पूजनीय है। हम डॉ. राजीव से आग्रह करेंगे कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा दान करते रहेंगे। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक ...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने डिस्ट्रिक्ट 322E के द्वितीय उप जिलापाल पद प्रत्याशी गणवंत मल्लिक का हुआ  स्वागत

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने डिस्ट्रिक्ट 322E के द्वितीय उप जिलापाल पद प्रत्याशी गणवंत मल्लिक का हुआ स्वागत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के नवनिर्वाचित मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन साइमन रेक्स के संयोजन में सर्विस चेयरपर्सन लायन नारायण रुंगटा,एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार आदि सदस्यों ने लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E वर्ष 2022-2023 के लिए द्वितीय उप जिलापाल पद के उम्मीदवार लायन गणवंत मल्लिक एवं उनके प्रतिनिधिमंडल का रक्सौल पहुंचने पर स्थानीय एसएवी स्कूल प्रांगण में भव्य स्वागत किया।लायन गणवंत मल्लिक ने अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करने के लिए रक्सौल लायंस क्लब का वोट अपने पक्ष में करने का आग्रह किया।साथ ही भविष्य में रक्सौल लायंस क्लब एवं शहर के विकास में अपनी भरपूर सहयोग का आश्वासन देते हुए5-6 मार्च 2022 को आरा बिहार में होने वाले 41वां लायंस जिला अधिवेशन सह वोटींग में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों को आमंत्रित किया।जिसकी जानकारी लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने द...
धरती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धान्त व विचार अकाट्य:राम बाबू यादव

धरती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धान्त व विचार अकाट्य:राम बाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में 74वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि सत्य जहां भी है वहां भी महात्मा गांधी जिंदा हैं ।उनके विचार व सिद्धान्त अकाट्य है।आज इस हाईटेक युग में भी कोई भी राजनेता हो या समाजसेवी सभी महात्मा गांधी को याद करके ही आगे बढ़ते हैं। आज 74वां साल हो गया उनके शहीद हुए लेकिन आज भी लगता है कि महात्मा गांधी हम लोग के लिए जीवित हैं ।ऐसा शख्सियत अब हमको नहीं लग रहा है कि इस धरती पर पैदा होंगे ।पूरा विश्व उनके वाणी से मोहित रहता था। शांति औऱ अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने देश के आजादी दिलाई ।चंपारण में आकर उनको महात्मा का उपाधि मिली। आज हम लोग गर्व...
एनयूजेआई के 50 वीं वर्षगांठ स्वर्णजयंती के अवसर पर रक्सौल में कम्बल बितरण कार्यक्रम आयोजित!

एनयूजेआई के 50 वीं वर्षगांठ स्वर्णजयंती के अवसर पर रक्सौल में कम्बल बितरण कार्यक्रम आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
--कोरोना काल मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले समाजसेवी,चिकित्सक ,व पत्रकार हुए सम्मानित रक्सौल।( vor desk )।पत्रकारिता के साथ समाजसेवा एक अनूठा पहल है।शहर में हुआ एनयूजेआई का यह प्रयास काफी सराहनीय है।उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि आइसीपी के इंचार्ज ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने शहर के हजारीमल हाई स्कूल परिसर में रविवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आई )इंडिया बिहार स्वर्ण जयंती (50 वीं वर्षगांठ) के अवसर पर रक्सौल अनुमंडल इकाई द्वारा दीन-हीन तबके के बीच ठंड से निजात के लिए कम्बल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यो को निरंतरता मिलने चाहिए।वही,समाजसेवी नुरुल्लाह खान ने नवोदित पत्रकारों को नसीहत देते हुए कहा कि पत्रकारिता,समाजसेवा व सियासतदां क्षेत्र में कार्य करनेवाले लोगों की कोई निजता नही होती।वे समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योच्छावर कर देते है।अगर ऐसे ...
नेपाल के बारा जिला में 21 ग्राम हेरोइन के साथ हरपुर का युवक गिरफ्तार

नेपाल के बारा जिला में 21 ग्राम हेरोइन के साथ हरपुर का युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सीमा से लगे नेपाल के बारा जिला के सीमा चौकी छतवा की पुलिस टीम ने तस्करी कर 21 ग्राम हेरोइन के साथ एक बाइक सवार भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण अंतर्गत आदापुर के हरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड12 ग्राम रामपुर निवासी ननका हुसैन के पुत्र नवाब हुसैन( 32 ) के रूप में हुई है। बारा जिला के डीएसपी राजेश थापा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ऊक्त तस्कर को बारा जिला के विश्रामपुर वार्ड 1 बटम चौक के पास से पकड़ा गया।वह बाइक संख्या BR05AP 6046 से आ रहा था।जिसे संदेह के आधार पर रोक कर जांच की गई।उनके मुताबिक,नवाब को रिमांड पर ले कर पूछ ताछ व अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ...
बिहार बन्द: सरकार पर बिफरे कांग्रेस नेता राम बाबू यादव,कहा-छात्रों पर अत्याचार करना बंद करें डब्बल इंजन की सरकार!

बिहार बन्द: सरकार पर बिफरे कांग्रेस नेता राम बाबू यादव,कहा-छात्रों पर अत्याचार करना बंद करें डब्बल इंजन की सरकार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रेलवे भर्ती बोर्ड एवं एनटीपीसी परीक्षा में धांधली के आरोप में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में विपक्षी दलों ने समर्थन देते हुए बिहार बन्द के क्रम में जम कर विरोध-प्रदर्शन किया।पीएम नरेंद्र मोदी,केंद्रीय रेल मंत्री व सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया।इस दौरानमहागठबंधन के नेताओं ने काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग 28 ए के रक्सौल खण्ड के कोइरिया टोला में टायर जलाकर यातायात अवरुध्द कर दिया । जिस कारण घंटो जाम रहा।आदापुर-भेलाही सड़क पर भी आवागमन प्रभावित रहा। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता सह रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने किया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।मौके पर सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि आज देश के युवा और छात्र अपनी जायज़ मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन को विवश हैं और यह निकम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!