आदापुर निवासी डॉ0 रंजन यादव की चकिया में वाहन दुर्घटना में मौत को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा!
आदापुर।(vor desk )।पुर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के तरनिया गांव के समीप एनएच-28 पर दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियों में मृत आदापुर के लक्ष्मीपुर गांव निवासी डॉ. रंजन कुमार यादव के मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही पड़ोसियों में मातमी सन्नाटा है।सभी रंजन के कृत्तित्व व मिलनसारिता के चर्चाओं के बीच आंसुओं के सैलाब नही रोक पा रहे है।मृतक के पिता स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक हरिनारायण प्रसाद यादव के आंखों के आंसू सुख गए है।वे स्तब्ध है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नही है।इस घटना की सूचना ने उन्हें बेजान-सी मूरत बना दिया है।सेवानिवृत्ति के बाद अपने तीनों पुत्रों के भरोसे जीवन की नैया पार कर रहे थे।जिस रंजन रूपी पौधे का लालन-पालन कर उसे वृक्ष बनाया,उसके असमय धराशायी होने से बुजुर्ग पिता का दिल चीत...









