आजादी के अमृत महोत्सव व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या रक्सौल नगर परिषद द्वारा कैंडल मार्च!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगर परिषद कार्यालय के द्वारा आजादी के 75वें वर्ष गांठ 'अमृत महोत्सव 'व गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या कैंडल मार्च निकाला गया।
नगर परिषद की सभापति चंदा देवी व कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च निकाला गया ।मौक़े पर स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह, रक्सौल रेलवे के डीसीआई संजय कुमार,रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास,रक्सौल नगर परिषद के सिटी मैनेजर लालदेव यादव, नगर मिशन प्रबंधक - राकेश रंजन , रवि रंजन ठाकूर, प्रभारी प्रधान सहायक सागर कुमार , बैजू जायसवाल , शांति प्रकाश, अजय शंकर , चंदेश्वर बैठा, सामुदायिक संगठनक - स्नेह राहुल , अभिनाश कु मंडल ऊर्फ सोनू मंडल, प्रशांत पाठक , धीरज कुमार , विनोद सिंह , सहित नगर परिषद कर्मी मौजूद रहे। ।
...









