Tuesday, June 23

रक्सौल आसपास

कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनेगा गणतंत्र दिवस ,झंडोतोलन का समय निर्धारित!

कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनेगा गणतंत्र दिवस ,झंडोतोलन का समय निर्धारित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर एसडीओ आरती कुमारी ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में झंडोत्तोलन को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक की।जिंसमे उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैद रहने व तैयारी के निर्देश दिए। बताया गया कि अनुमंडल मुख्यालय में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अनुमंडल कार्यालय रक्सौल के प्रांगण में सुश्री आरती कुमारी (वि.प्र. से.)अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा। एसडीओ आरती कुमारी ने बताया कि इस साल भी कार्यक्रम बिना किसी तामझाम के सादे तरीके से मनाया जाएगा। मुख्य झंडोत्तोलन का कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल आवास में आयोजित होगा जहां सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा तथा अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल कार्यालय 9:15 पूर्वाहन झंडोत्तोलन किया जायेगा । उसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन क...
उत्पाद विभाग की टीम ने 21बोतल कोरेक्स सीरप के साथ चार को पकड़ा,जांच शुरू!

उत्पाद विभाग की टीम ने 21बोतल कोरेक्स सीरप के साथ चार को पकड़ा,जांच शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।उत्पाद विभाग (आबकारी थाना रक्सौल )की टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शहर के आश्रम रोड में छापेमारी कर नशा के रूप में प्रयोग किये जाने वाले 21 बोतल प्रतिबन्धित नशीली दवा कोरेक्स ( कफ सिरप) के साथ चार लोगों को हिरासत मेलिया है।इस कारवाई से नशा के लिए प्रतिबन्धित दवाओं का कारोबार करने वालों दुकानदारों व धंधे से जुड़े लोगों में हड़कम्प है। इसकी पुष्टि करते हुए आबकारी थाना के इंस्पेक्टर राकेश प्रकाश ने बताया कि शहर के आश्रम रोड से स्थानीय कारोबारी राहुल कुमार और उसके पिता महेश प्रसाद,गांधी नगर निवासी नौशाद खां व आजाद खां को छापेमारी कर लगभग बीस बोतल कोरेक्स सीरप के साथ हिरासत में ले कर जांच पड़ताल व अग्रतर कारवाई शुरू कर दी गयी है। छापेमारी में सब इंस्पेक्टर अजित कुमार,कॉन्स्टेबल विकेश कुमार आदि शामिल थे। ...
डीआरएम आलोक अग्रवाल ने किया रक्सौल स्टेशन व नेपाल साइडिंग का निरीक्षण,दिए कई निर्देश!

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने किया रक्सौल स्टेशन व नेपाल साइडिंग का निरीक्षण,दिए कई निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। पूर्व मध्य रेलवेरेलवे के जीएम के वार्षिक नीरिक्षण को ले कर विभागीय तैयारी शुरू हो गई है।वहीं, काठमांडू(नेपाल)-रक्सौल रेलवे के लिए भी विभाग का होम वर्क शुरू हो गया है।इसी बीच,समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने शनिवार को रक्सौल स्टेशन पहुंच कर गहन नीरिक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम श्री अग्रवाल ने नेपाल साइडिंग,माल गोदाम, रनिंग रूम, समेत स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म, बुकिंग काउंटर,यात्री प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने रेल परिक्षेत्र से नेपाल साइडिंग से लगे एरिया से अवैध अतिक्रमण हटाने, माल गोदाम के टूटे शेड को शीघ्र बनवाने ,कोल डस्ट के लोडिंग -अनलोडिंग व स्टोरेज को व्यवस्थित ढंग व मानक अनुरूप करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन के यात्री प्रतिक्षालय में शौचाल...
डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने किया प्रस्तावित आउट पोस्ट के लिए चिन्हित भूमि निरीक्षण!

डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने किया प्रस्तावित आउट पोस्ट के लिए चिन्हित भूमि निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-डीआईजी ने सीमा क्षेत्र व नगर के ट्रैफिक व्यवस्था का भी लिया जायजा,गणतंत्र दिवस पर बॉर्डर की सुरक्षा को ले कर किया अलर्ट -एसपी डॉ कुमार आशिष व एडीएम(राजस्व ) शशि शेखर भी थे मौजूद,रक्सौल थाना में हुई पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक -रक्सौल नगर थाना व हरैया ओपी के अलावे नागरिक सुरक्षा व बेहतर पुलिसिंग के दृष्टिकोण से शीघ्र ही' नगर आउट पोस्ट' की होगी स्थापना रक्सौल।(vor desk)। चम्पारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने शनिवार को रक्सौल पहुंच कर प्रस्तावित टाउन ओपी के लिए चिन्हित भूमि का नीरिक्षण किया।साथ ही रक्सौल थाना में पहुंच कर पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की।जिसमे विधि व्यवस्था व बढ़ते अपराध के मद्देनजर समीक्षा बैठक हुई।इस दौरान उनके साथ पूर्वी चंपारण के एसपी डॉ कुमार आशिष भी थे। नीरिक्षण व बैठक के बाद पत्रकारों से बात चित में डीआईजी ने कहा कि अपराध नियंत्रण व विधि व...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने डीआरम से की मुलाकात,रेल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर हुई चर्चा

विधायक प्रमोद सिन्हा ने डीआरम से की मुलाकात,रेल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर हुई चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने शनिवार रक्सौल स्थित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।इस दौरान स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने डीआरएम श्री अग्रवाल से मिलकर क्षेत्र के रेलवे से सम्बंधित समस्याओं और यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए डीआरएम का ध्यानाकर्षण किया।इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने रक्सौल से सुगौली , मोतिहारी होते हुए मुजफ्फरपुर के लिए सुबह 7 से 8 बजे एक ट्रेन के परिचालन सुनिश्चित करने को ले कर चर्चा की।कहा कि परिचालित होने वाले ट्रेन की वापसी का समय मुजफ्फरपुर से 4 बजे हो। इस ट्रेन के परिचालन से मजदूर, कर्मचारी समेत सभी वर्गों को ससमय कार्य हेतु यात्रा करने में सुविधा होगी। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने रक्सौल स्टेशन से सटे पोखरा में पानी बढ़ने से मौजे गाँव में बिमारियों के फैलने की आशंका ध्यान आकृष्ट किया।कहा कि पोखरा के मछली ...
रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख कांता देवी के कार्यालय का उद्घाटन,संभाला पद- भार!

रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख कांता देवी के कार्यालय का उद्घाटन,संभाला पद- भार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk )।रामगढ़वा प्रखण्ड की नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख कांता देवी व उपप्रमुख अवनीश पांडेय उर्फ अरविन्द पांडे ने शुक्रवार को पद भार सम्भाल लिया। इससे पूर्व मन्त्रोच्चार के बीच फीता काटकर प्रमुख के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।पंडित सत्येन्द्र मिश्रा व पंडित उमेश पाठक के द्वारा वैदिक रीति से विधिवत कार्यालय का उद्घाटन सम्पन्न कराया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख कांता देवी ने कहा कि प्रखंड के विकास के साथ भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।विकास के मामले में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रखंड कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोग कोई समस्या होने पर सीधे मिले, त्वरित निदान की पहल होगी। उप प्रमुख अवनिश पांडे उर्फ अरविंद ने कहा की प्रमुख व सभी पंचायत समिति सदस्यों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कर हम लोग विकास का कार्य करेगे। इस म...
व्यवसायी अजित हत्याकांड में पुलिस ने रामगढ़वा से रक्सौल के दो अपराधियों को आर्म्स के साथ किया गिरफ्तार!

व्यवसायी अजित हत्याकांड में पुलिस ने रामगढ़वा से रक्सौल के दो अपराधियों को आर्म्स के साथ किया गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत किराना व्यवसायी शम्भू प्रसाद रौनियार के पुत्र अजीत कुमार( उम्र 27 वर्ष) के हत्या के मामले में रक्सौल के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।बता दे कि बीते 16 जनवरी को रक्सौल से लहना वसूल कर बाइक से लौट रहे अजित को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसकी पुष्टि एसपी डॉ कुमार आशिष ने करते हुए बताया कि दोनो अपराधियों से पुछ ताछ व अग्रतर कारवाई जारी है। बताया गया है कि इस जघन्य अपराध का समयबद्ध उद्भेदन के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान करने हेतु एसपी डॉ• कुमार आशीष के आदेशानुसार एसआईटी गठन किया गया था। समयबद्ध अनुसंधान करते हुए तथा मानवीय एवं तकनीकी आसूचना का गहन अनुप्रयोग करते हुए इस जघन्य अपराध में संलिप्त दो आरोपियों को शुक्रवार को रामगढ़वा थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दो अपराधक...
प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी व उप प्रमुख महम्मद असलम ने संभाला पद भार,कहा-आदर्श प्रखण्ड बनेगा आदापुर!

प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी व उप प्रमुख महम्मद असलम ने संभाला पद भार,कहा-आदर्श प्रखण्ड बनेगा आदापुर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर प्रखण्ड के प्रखण्ड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को हुआ।इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ,कांग्रेस नेता हाफिज अंसारी,प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी पति सरोज यादव, उप प्रमुख महम्मद असलम ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर पद भार संभालने के बाद प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी ने कहा कि आदापुर आदर्श प्रखण्ड बनेगा।प्रखंड का सर्वांगीण पहल हमारा प्रथम लक्ष्य होगा।अगर आम जनों को कोइ परेशानी हो,तो,सीधे मिले।उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। कमजोर लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। इस अवसर पर उप प्रमुख महम्मद असलम ने कहा कि मैं प्रतिदिन ऑफिस में रहूंगा। आम लोगों के सेवा में हमारे ओर से कोई कमीं नही ...
रक्सौल एसडीओ आरती राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पटना में बेस्ट ईआरओ अवार्ड से होंगी सम्मानित

रक्सौल एसडीओ आरती राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पटना में बेस्ट ईआरओ अवार्ड से होंगी सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविड टिकाकरण के बाद पंचायत चुनाव निर्वाचन के मामले में भी रक्सौल अनुमण्डल को बिहार में विशिष्ट स्थान हासिल किया है। एसडीओ आरती को भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा बेस्ट ई आरओ को अवार्ड के लिए नामित किया गया है। एसडीओ आरती को आगामी 25 जनवरी यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस को पटना में सम्मानित किया जाएगा। निर्वाचन विभाग के जारी पत्र के अनुसार राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2021 के चयनित विजेताओं को 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को दशरथ मांझी श्रम नियोजन एवं अध्ययन संस्थान, पटना में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उक्त चयनित विजेताओं में बेस्ट डीईओ, बेस्ट ईआरओ व बेस्ट बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुश्री आरती का चयन बेस्ट ईआरओ में किया गया है। उन्हें यह सम्मान...
अजित हत्याकांड:रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

अजित हत्याकांड:रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आये दिन अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि तथा आम नागरिकों एवं व्यवसायियों की हो रही हत्याओं पर कड़ा विरोध जताया है।वहीं,16 जनवरी 2022 को रामगढ़वा के युवा व्यवसाई अमित कुमार की रक्सौल से घर जाने के क्रम में अपराधियों द्वारा गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर रुपए लूटने के कारण अनुमंडल क्षेत्र के व्यवसायियों में रोष व्याप्त है।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस घटना को ले कर मोतीहारी जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से अतिशीघ्र उपरोक्त घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ साथ व्यवसायियों के हितार्थ सुझाव एवं चिंतन से भी उपरोक्त पत्र के माध्यम से अवगत कराया। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं का पुनरावृत्ति न...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!