रक्सौल :’एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित,कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर बांधा शमां!
रक्सौल।(vor desk)।देश के सैनिकों के कल्याणार्थ शनिवार की संध्या एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन शहर के पंकज सिनेमा हॉल में किया गया। रक्सौल अनुमंडल प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के गृह विभाग सेक्रेटरी राजेश वर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के गृह विभाग के सेक्रेटरी राजेश वर्मा, एसडीओ आरती, एएसपी चंद्र प्रकाश, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन, एस एस बी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिजीत खैरनार , एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ,यूनिसेफ के एसएमसी धर्मेंद्र कुमार,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह अनुमंडल दण्डाधिकारी भानु प्रकाश द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस दौरान कला एवं संस्कृति विभाग पटना से आये कलाकार राजेश वर्मा के नेतृत्व में एंकर शशि सिन्हा, सिंगर ब्रजेश कु...









