Sunday, June 21

रक्सौल आसपास

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर कपड़ा बैंक ने किया नर्सों को सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर कपड़ा बैंक ने किया नर्सों को सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। ( vor desk )।मरीजों को ठीक करने में एवंकोरोना काल में नर्सों के योगदान को पूरी दुनिया याद रखेगी। अगर नर्सें नहीं होती तो सभी अस्पतालों में एवं पूरे देश में बहुत बुरा हाल होता, इसलिए इनकी सेवा अतुलनीय है, जिसका मूल्य नहीं चुकाया जा सकता है। उक्त बातें कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज गुप्ता ने कपड़ा बैंक के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को सम्मानित करते हुए कहा। इस अवसर पर प्रो. किरण बाला ने कहा कि डॉक्टर तो हमें दवा देते हैं, लेकिन उसको सही ढंग से परोसने का काम नर्स दीदी ही करती है। उक्त अवसर पर रक्सौल की वरीय नर्स विजयलक्ष्मी, देवन्ति देवी ,राधा देवी सुनैना देवी एवं एसआरपी हॉस्पिटल से आई मार्था, कौशल, रीमा एवं अन्य सभी को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर प्रोफेसर किरण बाला, सुमित्रा देवी, पूनम गुप्ता, चंपा देवी, रानी गुप्ता, कौशल्या द...
रक्सौल के पुरन्द्रा पंचायत में शिविर लगा कर 1150 लोगों को दिलाई गई राजद की सदस्यता!

रक्सौल के पुरन्द्रा पंचायत में शिविर लगा कर 1150 लोगों को दिलाई गई राजद की सदस्यता!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे बिहार में महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में गुरुवार को पुरंदरा पंचायत में जिला परिषद सदस्य नबी हसन आलम के दरवाजे पर कैंप लगाकर सैकड़ो लोगों को राजद की सदस्यता दिलाई गई। उक्त जानकारी महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता रामबाबू यादव ने दी। मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, पंचायत समिति सदस्य जाने आलम, वार्ड सदस्य किशन यादव, मोहम्मद नौशाद, जावेद ,झूलन पटेल, रंजन यादव, सुभाष यादव, अवध शाह, किशन दास, पूर्व पंचायत समिति रामधारी यादव आदि सहित बड़ी संख्या में लोग राजद की सदस्यता ग्रहण किए।बताया गया कि 10₹ सदस्यता शुल्क लेकर सदस्यता दिलाई गई। श्री यादव ने इस मौके पर कहा कि लगभग 70 प्रतिशत पंचायत प्रतिनिधि सदस्यता ग्रहण किए। हारे हुए भी पंचायत जनप्रतिनिधि ने सदस्यता ली है।...
नेपाल में 13 मई को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को ले कर बॉर्डर सील,कारोबार प्रभावित!

नेपाल में 13 मई को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को ले कर बॉर्डर सील,कारोबार प्रभावित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल में आगामी 13 मई को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को ले कर निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।वहीं,गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 मई (मंगलवार) की रात्रि 12 बजे से 13 मई (शुक्रवार) की रात्रि 12 बजे तक के लिए बॉर्डर बन्द हो गया है।वहीं,नेपाल के सभी 77 जिलों में चुनाव का शोर भी थम गया है।निर्वाचन आयोग ने इसे ' मौन अवधि' का नाम दिया है,जिंसमे चुनाव प्रचार पूर्णतः निषेध है।आयोग के निर्देश पर चुनाव प्रचार का शोर थमने के साथ ही सुरक्षा निकाय द्वारा मतदान केंद्रों के एरिया से लगे 300 मीटर परिधि में लगे चुनाव प्रचार सामग्री हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।इससे पहले मंगलवार की देर संध्या तक उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जन सम्पर्क,रैली में जुटे रहे।जबकि, मतदान स्थल के लिए मतपत्र व अन्य मतदान सामग्री प्रेषित किये जाने के साथ साथ सुरक्षा बलों ने मतदान कें...
स्वास्थ्य मेला का सांसद डॉ संजय व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया उद्घाटन,सैकड़ो मरीज का हुआ निःशुल्क इलाज!

स्वास्थ्य मेला का सांसद डॉ संजय व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया उद्घाटन,सैकड़ो मरीज का हुआ निःशुल्क इलाज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल सह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के द्वारा शनिवार को प्रखण्ड के नोनियाडीह पंचायत के महदेवा गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में स्वास्थ्य मेला सह जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ जायसवाल ने कहा कि अभी चमकी बुखार का समय चल रहा है।यह एक जानलेवा बीमारी है,जिसके प्रति थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।बच्चों को धूप में न निकलने दें, रात में भूखे पेट नहीं सोने दे, सुलाते वक़्त जरूर से कुछ मीठा खिलाये।।यदि बच्चे को बुखार हो तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल पर ले जाये, जहां पर ब...
रक्सौल स्थित रेल माल गोदाम रोड में टिपर से कुचल कर बालक की मौत,ईद की खुशियां हुई काफूर!

रक्सौल स्थित रेल माल गोदाम रोड में टिपर से कुचल कर बालक की मौत,ईद की खुशियां हुई काफूर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।ईद की खुशियां तब काफूर हो गई,जब रक्सौल स्थित रेल माल गोदाम रोड में परिवहन एरिया में एक बालक को टिपर ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।सूत्रों ने बताया कि बालक गफ्फार मियां का पोता था।जो नेपाली स्टेशन की भूमि पर बने झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। घटना मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे हुई,जब ऊक्त बालक घर से सड़क पर निकला था,इसी बीच यह हादसा हुआ।बुरी तरह कुचल गए बालक को हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृतक स्थानीय हसमुद्दीन मियां का पुत्र गोलू कुमार( 9 वर्ष ) बताया गया है।बताया गया कि घटना के बाद चालक टिपर छोड़ कर फरार हो निकला। सूत्रों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऊक्त टिपर खाली था,जो , तुमड़िया टोला शिव मंदिर के समीप रेल माल गोदाम रोड में पार्किंग के लिए आ रहा था।दावा किया जा रहा है कि टिपर नेपाली ट्रांसपोर्टर रजत सचदेवा का है। हरैया ओपी पु...
मारुति ओमनी व ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो की मौत ,चालक समेत दो अन्य घायल

मारुति ओमनी व ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो की मौत ,चालक समेत दो अन्य घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमहल चौक के समीप मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मारुति ओमनी व ट्रेक्टर ट्रॉली में हुई टक्कर में दो यात्री की मौत घटनास्थल पर हो गयी ।वही मारुति ओमनी चालक सहित दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।सभी घायलों के इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया है । इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार मारुति ओमनी सुगौली से बारात लेकर रामगढ़वा के किसी मे क्षेत्र में जा रही थी तभी अचानक मारुति ओमनी चालक ने अपना संतुलन खोते हुए आगे चल रहे ट्रेक्टर व ट्रॉली में जाकर पीछे से ठोकर मार दी ,जिसके कारण मारुति के आगे वाले सीट पर बैठे यात्री की मौत घटनास्थल पर हो गयी ,वही चालक सहित दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गएघायलों का इलाज हेतु पुलिस के सहयोग से मोतिहारी ले जाया गया ।वही मृतक सुगौली के उतरी श्रीपुर निवासी साहेब कुमार व योगेंद्र महतो बताए जाते है। ...
रक्सौल पहुंचा माता शाकम्भरी का दिव्य ज्योत,भक्तजनों ने किया भव्य स्वागत

रक्सौल पहुंचा माता शाकम्भरी का दिव्य ज्योत,भक्तजनों ने किया भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।माता शाकम्भरी की ज्योति यात्रा रक्सौल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया । शहर के मुख्यपथ से नगर परिभ्रमण के पश्चात श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में दिव्य ज्योत की पूजा अर्चना एवं आरती उतारी गयी । माता के जयकारे के बीच पंचायती मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा ने समधुर माता के भजनों से श्रद्धालुओं को आनंदविभोर कर दिया । बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक सीताराम गोयल ने बताया कि माता शाकम्भरी दिव्य ज्योत 11 दिवसीय शाकम्भरी दिव्य ज्योत की यात्रा शुरू हुई जिसका समापन 4 मई को होगा । मंदिर परिसर में ज्योत पहुंचने पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने ज्योत के दिव्य दर्शन किये तथा पूजा-अर्चना पश्चात महाप्रसाद वितरण किया गया ।तत...
रक्सौल:शांति- सौहार्द एवं भाईचारा के माहौल में मना ईद उल फितर!

रक्सौल:शांति- सौहार्द एवं भाईचारा के माहौल में मना ईद उल फितर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।ईद-उल-फितर का पर्व रक्सौल अनुमण्डल समेत संपूर्ण सीमाई क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने को लेकर इबादतगाहों में रोजेदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इसके बाद मौलानाओं ने इबादत के लिए आए मोमिनों को जीवन जीने का सबक पढ़ाने की तकरीरें कीं। अकीदत से ईद की नमाज अदा करने के बाद लाखों हाथों ने वतन में शांति और सबकी खुशहाली की दुआएं मांगी। वैश्विक महामारी कोरोना काल की दो ईद बीतने के बाद मंगलवार को तीसरी ईद के मुबारक मौके पर लोग दिल खोलकर एक-दूसरे के गले मिले और ईद की बधाई दी। इस वर्ष की ईद को लेकर क्या बच्चे क्या बूढ़े सबका जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।इस बीच,रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में घूम घूम कर ईद की मुबारकवाद दी।तो,नरकटिया के राजद विधायक डॉ शमीम अहमद ने भी क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। ...
रक्सौल में माता शाकम्भरी का दिव्य ज्योति का आगमन कल,दर्शन, पूजा व भव्य स्वागत की तैयारी

रक्सौल में माता शाकम्भरी का दिव्य ज्योति का आगमन कल,दर्शन, पूजा व भव्य स्वागत की तैयारी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।शहर में अक्षय तृतीया के अवसर पर माता शाकम्भरी का दिव्य ज्योति का आगमन रक्सौल में हो रहा है। इसकी जानकारी देते हुए बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल शाखा के सचिव सीताराम गोयल ने बताया कि उनकी संस्था एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल इकाई के संयुक्त तत्वावधान में माता शाकम्भरी की दिव्य ज्योति यात्रा रथ के भव्य स्वागत की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है । सुबह संभावित समय नौ बजे के करीब माता शाकम्भरी की दिव्य ज्योति का आगमन रक्सौल होगा । ज्योति रथ नगर भ्रमण करते हुए बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर पहुँचेगी जहाँ श्रद्धालु माता शाकम्भरी की दिव्य ज्योति का दर्शन , पूजन भजन-कीर्तन का आनंद तथा महाप्रसाद ग्रहण कर सकेंगे । श्री गोयल ने यह भी बताया कि ज्योति यात्रा का मूल उद्देश्य माता शाकम्भरी ज्योति का दर्शन ,पूजन एवं सकल समाज...
ईद को ले कर बाजार में रौनक,महंगाई के बावजूद सेवइयों की कीमत में उछाल!

ईद को ले कर बाजार में रौनक,महंगाई के बावजूद सेवइयों की कीमत में उछाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आगामी 3 मई मंगलवार को होने वाले ईद उल फितर के पर्व को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है।रक्सौल अनुमण्डल के विभिन्न बाजारों में लजीज सेवईयों ,इत्र व खजूर की बिक्री बढ़ गयी है। मेन रोड स्थित जामा मस्जिद के आसपास स्थित दुकानों में एक से बढ़कर एक लजीज सेवईयों की खूब डिमांड है।वहीं,मेन रोड समेत बैंक रोड के आदर्श चौक व पोस्ट ऑफिस रोड आदि जगहों में भी सेवई की दुकानें सजी हुई हैं। दुकानदार बताते हैं कि ईद के मौके पर सेवइयां अस्सी रुपये प्रति किलो से लेकर एक सौ 180 रुपये प्रति किलो , मिल्क पाउडर प्रति दो सौ ग्राम पैकेट में नब्बे रुपये पीस,नारियल, किसमिस व छुहारा दो सौ पचास रुपये किलो तथा काजू आठ सौ रुपये किलो की दर से बिक रहा है । मुख्यपथ स्थित बेकरी पॉइंट के संचालक शमीम अहमद बताते हैं कि इस बार मार्किट अच्छा है।लोकल सेवई 120 से 150 व मुकुटी लच्छा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!