रामनवमी पर रक्सौल में भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन,गूंजता रहा एक ही नाम-‘जय श्री राम,जय श्री राम’!
रक्सौल।(vor desk)।रामनवमी का त्यौहार रक्सौल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।चैत्र नवरात्र के नवमी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर लोग सुबह से पूजा की तैयारी में दिखाई दिए।वही दूसरी ओर रक्सौल में राम नवमी पूजा समिति की रक्सौल इकाई के तत्वाधान में श्री रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई,जिसमे पहली बार हजारों लोगों ने शिरकत किया। भक्ति मय माहौल और जय श्री राम के नारों के साथ यह शोभा यात्रा शहर के हजारी मल स्कूल से चलकर नहर रोड, ब्लॉक रोड, मेन रोड समेत शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया ,उपरांत,वापस पहुंच कर स्कूल में ही समापन हुआ।
शोभायात्रा में श्री राम जानकी,लक्ष्मण और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा के आगे आगे बाइक सवार हनुमान ध्वज लिए कार्यकर्ता जय श्रीराम के जयघोष करते हुए बढ़ रहे थे।राष्ट्रीय ध्वज लिए भी कुछ कार्यकर्ता इस शोभा यात्रा में शामिल दिखे।
...









