डब्बल मर्डर कांड में सरकार की उदासीन रवैया बर्दाश्त नहीं: रामबाबू यादव
आदापुर।(vor desk )।आदापुर के कचुरबारी में डब्बल मर्डर कांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है।इसी बीच मौत के घाट उतार दिए गए भरत यादव (पिता ब्रह्मदेव यादव) व मनीष यादव( पिता नवल यादव) के परिजनों से मिल सात्वना देते हुए राजद नेता राम बाबू यादव ने कहा कि आखिर यह गूंगी बहरी सरकार कब जगेगी? यह घटना 24 घंटा से उपर हो गया इस घटना में सिर्फ एफ.आई.आर से काम नही चलेगा ।उच्चस्तरीय जांच करनी पड़ेगी। सरकार अविलंब डब्बल मर्डर कांड के पीड़ित परिवार को मुआवजा दे। दस दस लाख रुपये व परिवार के एक एक सदस्य को नौकरी दे।उन्होंने जन प्रतिनिधियो पर निशाना साधते हुए कहा कि दो दो हत्या हत्या हो जा रहा हैं और वो लोग कान में तेल डाल के सो रहे हैं। अनुमंडल में 3 महीना में दर्जनों हत्या डकैती लूट हो गया । आप की पुलिस कर रही है? इस मामले में अगर सही से जांच नहीं हुआ और दोषियों की गिरफ्तारी नही...









