दिशा की बैठक में एमएलए प्रमोद सिन्हा ने उठाया रक्सौल मुख्य पथ निर्माण में लापरवाही व अनियमितता का मुद्दा,परिणाम की प्रतीक्षा!
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।मोतिहारी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई,जिंसमे रक्सौल मुख्य पथ निर्माण में लापरवाही व अनियमितता का मुद्दा गर्म रहा ।
इस बैठक में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह व बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण सांसद संजय जायसवाल, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति के सदस्य व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
दिशा की बैठक में रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल में मुख्य पथ सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण में देरी को लेकर मामला उठाया। उन्होंने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति को लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि विधानसभा 10 रक्सौल के अंर्तगत रक्सौल शहर मे रक...









