बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अनुमंडल अस्पताल रक्सौल में दीदी की रसोई का किया वर्चुअल उद्घाटन,मरीजों को नि:शुल्क मिलेगा भोजन
*जीविका के सीईओ राहुल कुमार और जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने फीता काट कर दीदी की रसोई का किया शुभारंभ
*रक्सौल में दीदी की रसोई के सौवें केंद्र के संचालन में आने पर विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने किया आईएएस राहुल की सराहना
*मंगल राज जीविका महिला संकुल संघ से जुड़े जीविका दीदीयों के समूह द्वारा संचालित है दीदी की रसोई
रक्सौल ।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री -सह - स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यालय से हुए उद्घाटन कार्यक्रम में अपने संबोधन में विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शुभकामनाएं दी। रक्सौल में अपने नाना स्व. कन्हैया प्रसाद (शिक्षक )के यहां पले बढ़े और और आईएसएस की कुर्सी तक पहुंच राज्य मे...









