रक्सौल के व्यापारियों का सांसद के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित,सांसद डॉ0 संजय ने कहा- ‘व्यापारी वर्ग मोदी सरकार की नीतियों से खुश, हम सदा कार्यरत’!
रक्सौल।(vor desk)।शहर के श्रीराम जानकी मंदिर रोड स्थित पूर्व नप उपसभापति रोहिणी शाह के आवासीय परिसर में भाजपा सांगठनिक जिला रक्सौल के व्यापार एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान में क्षेत्रीय सांसद के साथ व्यापारियों और दुकानदारों का संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।इसमें पूरा फोकस केंद्र सरकार की योजनाओं के वर्णन और व्यवसायी वर्ग के सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करने पर केंद्रित रही। दावा किया गया कि व्यापारी वर्ग मोदी सरकार की नीतियों से खुश हैं, हम सदा कार्यरत हैं!
कार्यक्रम आयोजक भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के व्यापार एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद एवं गणेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि इस कार्यक्रम में रक्सौल के व्यापारियों की समस्याओं का निदान पर समुचित पहल होगा।
प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पूर्व...









