Wednesday, June 17

रक्सौल आसपास

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में जीविका दीदी संभालेगी रसोई,मरीजों को मुफ्त मिलेगा खाना-नाश्ता!

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में जीविका दीदी संभालेगी रसोई,मरीजों को मुफ्त मिलेगा खाना-नाश्ता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में कैंटीन की सुविधा शिघ्र शुरू होगी,ताकि मरीजो को इसका लाभ मिल सके।इसको ले कर बुधवार को जीविका के डीपीएम वरूण कुमार सिंह, बीपीएम बृजेश्वर राय व अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा. राजीव रंजन के द्वारा अस्पताल भवन में बने किचन का नीरिक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जीविका के डीपीएम वरूण कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा पूरे अस्पताल में मरीजों को नाश्ता व खाना जीविका दीदी के रसोई के माध्यम से बनाने की योजना है। इसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का किचेन शेड का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक जीविका रसोई का संचालन अनुमंडल अस्पताल के रसोई घर में शुरू हो जाएगा। जहां मरीजों को चार टाईम भोजन व नाश्ता मुफ्त में देने की योजना है। उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा प्रति मरीज 150 रूपये जीविका दीदी को आ...
सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने दिया कार्रवाई का निर्देश

सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने दिया कार्रवाई का निर्देश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● सरिसवा नदी के प्रदूषण को रोके बगैर गंगा को भी शुद्ध नहीं किया जा सकता ● भारत और नेपाल दोनों ही देश पर्यावरण संरक्षण के हिमायती फिर भी एक नदी को बचाने में अब तक रहे असफल रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नदी विकास व गंगा संरक्षण, जल शक्ति मंत्रालय (भारत सरकार) ने सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में बीते 30 जून को बिहार सरकार के एसपीएमजी (स्टेट लेवल प्रोग्राम मैनेजमेंट ग्रुप) को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ में निबंधित अपील के आलोक में जारी किया गया है। इसकी जानकारी नमामि गंगे से जुड़े राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अनुभाग अधिकारी दिनेश कोछड़ ने डॉ. शलभ को मेल के जरिये दी है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इस मामले को रवि परमार, सचिव, लघु जल संसाधन विभाग समेत जल संसाधन विभाग, बिहार को आवश्यक क...
अखिल भारतीय महिला माड़वाड़ी सम्मेलन रक्सौल द्वारा  आयोजित दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

अखिल भारतीय महिला माड़वाड़ी सम्मेलन रक्सौल द्वारा आयोजित दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय महिला माड़वाड़ी सम्मेलन रक्सौल द्वारा पंचायती मंदिर में आयोजित दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। महिला सम्मेलन की अध्यक्षा बीणा गोयल के अध्यक्षता में सम्पन्न सिलाई प्रशिक्षण में कपड़ा कटिंग करना,मशीन चलाना,पटियाला सलवार,कूर्ती,ब्लाउज, पेटीकोट काटना और सिलाइ करना सिखाया गया।इस 10 दिवसीय निशुल्क सिलाई केंद्र के प्रशिक्षक सुमनलता ने सलोनी कुमारी, नेहा कुमारी, सिमरन कुमारी, सुमन कुमारी, सविता, नंदिनी, उर्वशी, जूली कुमारी, गीता कुमारी, पूजा कुमारी, निधि कुमारी, नंदनी कुमारी, नैना कुमारी, पूजा कुमारी, रूबी कुमारी, डोली कुमारी मिश्रा, अंजली मिश्रा, रीना देवी, मनीषा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, अंजली कुमारी, जूली कुमारी, निशा कुमारी, रीमा कुमारी, सेजल, अंजली, प्रिया कलवार, किरण देवी, ममता देवी, नेहा कुमारी, प्रिया खातून सहित कुल 32 लड़कियों को सिलाई स...
रक्सौल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, नियमित व स्वैच्छिक रक्तदान पर बल!

रक्सौल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, नियमित व स्वैच्छिक रक्तदान पर बल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शहर के श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रक्सौल के बैनर तले डंकन अस्पताल रक्सौल के डाक्टरों ,एवं लैब टेक्नीशियन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्रीकैलाश चन्द्र काबरा , बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सह सीमा जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष महेश अग्रवाल , सचिव सीताराम गोयल , भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा वीणा गोयल, सचिव सोनू काबरा, डंकन अस्पताल के डॉ. संजीव , डॉ.आमलाने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर में अपनी सेवा प्रदान करने आये डंकन अस्पताल के डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को पुष्प पौधा एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्म्मानित किया गया।इस मौके पर डंकन अस्पताल के डॉ . संजीव ने कहा...
राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एईएस/जेई का दिया गया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एईएस/जेई का दिया गया प्रशिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल शहर के पुराने एक्सचेंज रोड स्थित राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय में एईएस/ जेई को ले कर बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य  कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी व पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ मुराद आलम ने बताया कि मस्तिष्क ज्वर प्रत्येक वर्ष गर्मी के महीने में अप्रैल माह से जुलाई तक खास तौर से मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण  आदि जिलों में फैलता है ।अधिकतर  केस इसी समय मिलते हैं । इस रोग से 1वर्ष की उम्र से 15 वर्ष तक के बच्चे प्रभावित होते हैं । चमकी से बचने के लिए बच्चों को धूप से बचना ,पानी एवं आवश्यकतानुसार ओ आर एस की घोल पीना, दिन में दो बार स्नान करना, हाथों को साबुन से अच्छी तरह सफ़ाई करना, कच्ची या अधपके लीचियों से परहेज़ करना,रात में भरपेट भोजन के उपरांत कोई मीठी चीज़ खा कर मच्छर दानी लगा कर सोना,अपने आसपास भी मच्छ...
रक्सौल पीएचसी के सभी एएनएम को ‘अनमोल एप्स’ का दिया गया प्रशिक्षण

रक्सौल पीएचसी के सभी एएनएम को ‘अनमोल एप्स’ का दिया गया प्रशिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में मंगलवार को  कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के नव पदस्थापित उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने की।उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देश के आलोक में चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य से संबंधित योजना अब अनमोल एप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा । ताकि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों को एक जगह बैठे जानकारी प्राप्त किया जा सके। जिसको लेकर प्रखण्ड के  स्वास्थ्य कर्मियों को अनमोल एप व ई संजीवनी से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।बताया  कि एप्स पर डाटा अपलोड करने पर गर्भवती महिलाओं व माताओं को समय समय टिकाकरण समेत विभिन्न जानकारी ससमय मोबाइल मैसेज के माध्यम से प्रेषित होगी।इस दौरान स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार व एमएनई जय प्रकाश कुमार न...
एसडीपीओ चन्द्र प्रकाश ने  मासिक अपराध गोष्ठी में दिए इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था में कड़ाई के निर्देश

एसडीपीओ चन्द्र प्रकाश ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था में कड़ाई के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।मुस्लिम समुदाय का महान पर्व बकरीद को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिकोण से एसडीपीओ चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को अपराध मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें बकरीद पर्व पर कही कोई अशांति न फैले और शांति सुरक्षा भंग नही हो। वहीं, दूसरी ओर बॉर्डर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिये।जबकि,सावन माह में शिव मंदिरों में होने वाले पूजा अर्चना व मेला को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का भी निर्देश दिया। प्रत्येक सोमवारी को शिवालयों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। वहीं,शराब करोबार नियंत्रण के लिए शराब तस्करी पर लगाम लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने,नियमित गश्ति करने,फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने,असमाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया। बैठक में रक्सौल थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर,हरैया ओपी प...
डॉ राजीव रंजन ने रक्सौल अनुमण्डल अस्पताल सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का पद भार किया ग्रहण

डॉ राजीव रंजन ने रक्सौल अनुमण्डल अस्पताल सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का पद भार किया ग्रहण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अनुमण्डलिय अस्पताल को हरेक अत्याधुनिक सुविधाओं व चिकित्सकीय सेवा के साथ अव्वल बनाना हमारा लक्ष्य होगा।अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता होगी।निःशुल्क दवा व पैथोलोजी जांच की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग ने जो जम्मेवारी सौंपी है,उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।ऊक्त बातें रक्सौल पीएचसी के वरीय चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार के निर्देश के आलोक में रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह निकासी एवं -व्ययन पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण करने के क्रम में कही।इससे पहले निवर्तमान अस्पताल उपाधीक्षक सह पीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार सिंह ने डॉ. राजीव रंजन को पदभार सौपा ।मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. राजी...
दबे कुचले और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज है राजद: रामबाबू यादव

दबे कुचले और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज है राजद: रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।राजद के छब्बीसवाँ स्थापना दिवस के अवसर पर रक्सौल प्रखंड अन्तर्गत ग्राम नौकटोला में सदस्यता अभियान चलाया गया ।जिसमें कुल 450 लोगों ने 10 रुपये सदस्यता शुल्क के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता रामबाबू यादव ने कहा इस सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है ।महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है तथा केंद्र और राज्य की सरकार लोगों को जात -पात और धर्म -मजहब के नाम पर बांटकर राजनीति कर रही है जनता अब उब चुकी है। जिसका नतीजा सदस्यता अभियान में देखने को मिल रहा है कि लोग अब बड़ी उत्सुकता व उत्साह के साथ राजद को आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने में युवा और महिला वर्ग की खासी भागीदारी रह रही है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के क्रम में दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं आम...
नौ वर्षीय बच्चा रक्सौल में चार दिन से भटक रहा था भूखा प्यासा , किया गया रेस्क्यू

नौ वर्षीय बच्चा रक्सौल में चार दिन से भटक रहा था भूखा प्यासा , किया गया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बॉर्डर पिलर संख्या 392/18 के पास छठियाघाट पंटोका से एक भटके हुए नौ वर्षीय नाबालिग बच्चे को ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार द्वारा देखा गया। जिसके बाद त्वरितरूप से मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रक्सौल को इस संदर्भ में सूचना दी गई।सूचना पर मानव तस्करी रोधी इकाई(एएचटीयू) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा व प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर से आरती कुमारी तुरंत मौके पर पहुंचे।जब बच्चे से प्यार से पूछा जाने लगा तो वह कुछ भी बताने में असमर्थ था। उसने बताया कि वह रक्सौल में तीन चार से भटक रहा है और उसने कुछ नहीं खाया है। उसे तुरंत भोजन करवाया गया । भोजन के बाद उसने बताया कि वह सुलतानपुर सिवान बिहार का है। वह अपने मामा के साथ नेपाल में गया था और वहाँ से वह भटक कर चला आया। बच्चे के घरवालों से संपर्क किया गया तो उन्हें इस बात की जानकारी ही नही...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!