रक्सौल में मिला कोविड संक्रमित,नेपाल में दो संक्रमित की मौत,अलर्ट के बीच अस्पताल में कोविड वार्ड किया गया दुरुस्त
रक्सौल। (Vor desk)।पूर्वी चंपारण में कोविड संक्रमण बढ़ने लगा है।गुरुवार को रक्सौल में एक कोविड संक्रमित मिला है। रक्सौल अनुमंडल में कोविड संक्रमित की संख्या 3हो गई है,क्योंकि इससे पहले छोड़ा दानों में दो लोगों के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।इस तरह पूर्वी चंपारण में कुल एक्टिव केश की संख्या 8पहुंच गई है।इसको ले कर सिविल सर्जन डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह ने सावधानी बरतने और जिले के सभी सरकारी हॉस्पिटल को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।वहीं, रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गुरुवार को रक्सौल बाजार के एक व्यक्ति में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उधर,,नेपाल में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के मामले को देखते हुए रक्सौल बॉर्डर के आईसीपी और रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच बढ़ा दिया गया है।अस्पताल में भी क...









