रक्सौल में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित,सांसद डॉ0संजय ने दिया शिकायतों के त्वरित निदान का निर्देश
रक्सौल।(vor desk)। गुरुवार को रक्सौल में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जायसवाल भी उपस्थित रहे।उन्होंने रक्सौल प्रशासन को निर्देश दिया कि जन समस्या को गंभीरता से लेते हुए समिति सदस्यो के शिकायत का समाधान करें।साथ ही कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे लाभ को लोगों तक पहुंचाए। बहुत ऐसी योजनाएं है जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं। ऐसे लोगों को योजना के बारे में बताकर उन्हें लाभान्वित करें।
इस बैठक में जन वितरण प्रणाली में अनियमितता राशन कार्ड बनाने,नापतौल विभाग का लाइसेंस और रिनिवल समस्या ,बाल बिकास परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा।
बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों के परिचय आदान प्रदान से हुआ।उपरांत, अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा ने पूरे अनुमंडल में राशनक...









