‘स्वाइन फीवर’ से हो रही सुअरों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम बना कर शुरू की सर्वे व जांच,हुई बैठक!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल समेत सीमाई क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में सुअरों की हुई मौत व मौत के आंकड़ों में लगातार हो रही वृद्धि के मामले को ले कर स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड पर है।मृत सुअरों के सेम्पल( बेसरा ) जांच में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर 'की पुष्टि हुई है।स्वाइन फ्लू से मिलती जुलती इस बीमारी फैलने की आशंका से विभाग के हाथ पांव फुले हुए हैं।इसको देखते हुए पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा के निर्देश पर रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार की देख रेख में चार सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है।विभाग ने 24 घण्टे में इसकी रिपोर्ट व 'लाइन लिस्ट 'तलब की है।जिसको ले कर मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ जीवन चौरसिया,डॉ मुराद आलम व डॉ सौरभ कुमार वर्मा के नेतृत्व में अलग अलग मेडिकल टीम गठित की गई है।जिस...









