रक्सौल में करेंसी एक्सचेंज काउंटर हेतु बैंक शाखा या किसी एजेंसी को अधिकृत किये जाने की मांग
● पीएमओ ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के हवाले से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मांगा जवाब
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में करेंसी एक्सचेंज काउंटर हेतु बैंक शाखा या किसी एजेंसी को अधिकृत किया जाने को लेकर शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ को भेजे गए प्रतिवेदन के संदर्भ में पीएमओ द्वारा आरबीआई के हवाले से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जवाब मांगा गया है। इस बाबत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के जेनेरल मैनेजर ने बताया है कि हमारी रक्सौल शाखा विदेशी मुद्रा में लेनदेन नहीं करती है चूंकि शाखा के पास इस प्रकार की व्यवसायिक सुविधा नहीं है और न ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा इस तरह की स्वीकृति है।
डॉ. शलभ ने पीएमओ को भेजे अपने प्रतिवेदन में बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। देश विदेश के हजारों पर्यटक इस सीमा से प्रत्येक सप्ताह गुजरते हैं। यहाँ देश का दूसरा सबसे बड़ा ...









