सीए बनी आकांक्षा सर्राफ को भाजपा नगर कमिटी ने किया सम्मानित!
रक्सौल।( vor desk )।द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से घोषित सीए फाइनल रिजल्ट में रक्सौल की बेटी आकांक्षा सर्राफ ने एक विषय में डिस्टिंक्शन के साथ सीए की डिग्री हासिल कर रक्सौल तथा ने परिवार का नाम रोशन किया है। रक्सौल के लोकप्रिय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर रक्सौल भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सरार्फ द्वारा आकांक्षा को सम्मानित किया गया। विधायक प्रमोद सिन्हा ने फोन पे बात कर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और है कि भारत- नेपाल के प्रवेश द्वार रक्सौल की धरती कभी भी प्रतिभाओं की मुहताज नहीं रही है। इस शहर के बेटों से ज्यादा बेटियों ने समय-समय पर अपनी विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवाया है तथा केवल न केवल डॉक्टर , इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट की परीक्षाओं के साथ सीए की कठिन परीक्षाओं में भी सफलता का परचम लहराया है। वही नगर महामंत्री कमलेश कुमार ने...









