Thursday, November 5

रक्सौल आसपास

आशा कार्यकर्ताओं के राज्यव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन भी रक्सौल   अनुमंडल अस्पताल में तालाबंदी जारी , एसडीओ रविकांत सिन्हा ने दिया अल्टीमेटम!

आशा कार्यकर्ताओं के राज्यव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन भी रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में तालाबंदी जारी , एसडीओ रविकांत सिन्हा ने दिया अल्टीमेटम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसडीओ रवि कांत सिन्हा ने कहा'कार्य बाधा डालने के विरुद्ध दर्ज होगी एफ आई आर रक्सौल।(vor )। बीते तीन दिनों से आशा कार्यकर्ताओं के राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन के तीसरे दिन भी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट में तालाबंदी जारी रही। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया।इधर,प्रति दिन करीब चार सौ मरीज इस अस्पताल में आते हैं,लेकिन,आंदोलन की वजह से उन्हें इलाज से वंचित होना पड़ रहा है।जिसको देखते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने जब ओपडी खुलवाने की कोशिश की तो जम कर बवाल मचा और उनके खिलाफ खूब नारेबाजी हुई।इसकी जानकारी मिलते ही आशा कार्यकर्ताओं को समझाते अस्पताल उपाधीक्षक शुक्रवार को एसडीओ रविकांत सिन्हा व एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज...
बेला पंचायत के मुखिया पति शेख वहाब  जानलेवा हमला में बुरी तरह जख्मी,आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी जारी!

बेला पंचायत के मुखिया पति शेख वहाब जानलेवा हमला में बुरी तरह जख्मी,आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढवा।(vor desk)। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के मुखिया पति सह पूर्व मुखिया शेख वहाब पर फायरिंग की घटना से तनाव है।जख्मी पूर्व मुखिया की स्थिति गंभीर बनी हुई और रक्सौल स्थित एस आरपी हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक,बेला गांव का एक युवक अपने सहयोगी के साथ मिल कर पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला किया और फिर फरार हो गए।पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।बताते हैं कि ब्रजेश कुमार नामक युवक के साथ तू तू मैं मैं से बात बढ़ी और मामला गोलाबारी तक जा पहुंची।हालाकि,दूसरे युवक की पहचान नही खुल सकी है। सूत्रों ने बताया की पूर्व मुखिया को बेला नहर चौक पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी मुखिया पति शेख वहाब को बाइक से थाना लाया। जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस स...
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अंबेडकर परिचर्चा का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अंबेडकर परिचर्चा का किया गया आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राजद प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन रक्सौल विधानसभा के प्रखंड रक्सौल के भेलाही पंचायत के पंचायत अध्यक्ष झूलन पटेल की अध्यक्षता में की गई।वहीं, पुरंदर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष संजीत कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया, जिसका संचालन प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार यादव के द्वारा किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज देश में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तार-तार किया जा रहा है।अगर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो हमारे दलित, वंचित, शोषित, गरीब, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग की भविष्य अंधकार में हमेशा के लिए डूब जाता।रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू प्रसाद यादव ने इस मौके पर संविधान बचाओ का नारा देते हुए कहा कि भाजपा भगाओ, देश बचाओ के फार्मूले से ही संविधान और...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा75वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा75वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वां स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रक्सौल नगर इकाई द्वारा स्थानीय कार्यालय में नगर मंत्री रोशन कुमार ने झंडारोहण कर सबों के बीच मिठाइयां बांट कर स्थापना दिवस मनाया।इस दौरान शहर के रक्सौल थाना परिसर में एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के साथ परिषद के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया एवं स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में भी कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगाएं। वही एसडीपीओ श्री धीरेंद्र ने परिषद के कार्यकर्ताओं को सुझाव देते हुए यह कहा कि वृक्षारोपण एक अच्छा पहल है, इससे हमारे वातावरण सुरक्षित रहते हैं, परंतु यह हमारी जिम्मेवारी है कि जब हम वृक्ष लगाएं और पौधारोपण करें तो उसकी संरक्षण करने हेतु संकल्प लेना चाहिए। उसकी देखभाल कर उसको बड़ा करना चाहिए, तभी हमारा पेड़-पौधा लगाना पहल सफल बनेगा। मौके पर नगर मंत्री रोशन कुमार, नगर सह मंत्र...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के पुनः अध्यक्ष बनाए गए शम्भु प्रसाद चौरसिया,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के पुनः अध्यक्ष बनाए गए शम्भु प्रसाद चौरसिया,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई के नियमित मासिक व सत्र-2022-2023 की अंतिम एवं सत्र-2023-2024 की प्रथम बैठक एस ए भी स्कूल परिसर में आयोजित हुई।जिसमे सर्वसम्मती से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। लायन बसंत जलान के प्रस्ताव के पश्चात् उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पुनः तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया,सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा एवं कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन को निर्वाचित किया। वहीं प्रथम महिला लायन नूतन चौरसिया को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया। साथ ही प्रथम उपाध्यक्ष लायन गणेश धनोठिया, लायन प्रियंका सोनी, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन राजू कुमार गुप्ता, लायन रेणु रुंगटा, संयुक्त सचिव लायन सीमा वर्णवाल, सह कोषाध्यक्ष लायन शिल्पी भारतिया, फैमिली वेलफेयर चेयरपर्सन लायन सुशीला धनोठिया,लायन गीता कुशवाहा, लायन मधु गुप्ता,लायन अंशु अग्रवाल,...
आदापुर:अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ किलो चांदी (कच्ची) व नकद 26 हजार रूपये सहित बैग लूटा,व्यवसायियों में आक्रोश!

आदापुर:अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ किलो चांदी (कच्ची) व नकद 26 हजार रूपये सहित बैग लूटा,व्यवसायियों में आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती आदापुर प्रखंड अंतर्गत जीबीसी मुख्य पथ पर बरवा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ किलो चांदी (कच्ची) व नकद छब्बीस हजार रूपये सहित बैग लूट फरार हो गए।अपराधियों की संख्या तीन बताई जाती है।इस घटना को लेकर प्रभावित व्यवसाई गुलाब साह ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करते हुए बताया है कि वह श्यामपुर बाजार स्थित अपने पोस्ट ऑफिस रोड के प्रतिष्ठान को बंद कर अपने गांव चैनपुर सोनार टोला आ रहा था। वही,हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे रोका तथा उसके पास रखे डेढ़ किलो कच्ची चांदी,26 हजार रूपये नकद आदि सामान लूट कर भाग गए।घटना शनिवार देर रात आठ बजे की है।इस मामले को लेकर श्यामपुर के स्वर्ण व्यवसायियों ने रविवार को बाजार में बैठक कर ...
सोना की तस्करी तेज, काठमांडू से वीरगंज आ रही यात्री बस से सोना के चैन के साथ एक गिरफ्तार!

सोना की तस्करी तेज, काठमांडू से वीरगंज आ रही यात्री बस से सोना के चैन के साथ एक गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के रास्ते भारत में सोना की तस्करी तेज हो चली है।चीन समेत खाड़ी देशों से नेपाल पहुंचे सोना को तस्कर नेटवर्क भारत पहुंचा रहा हैं,जिसे नेपाल और भारत के कतिपय स्वर्ण कारोबारियों के साथ सफेदपोशों का संरक्षण है।इस तस्करी के कारण मोटे तौर पर भारतीय रुपया हुंडी के जरिए नेपाल पहुंच रहा है,जिस कारण काले धन की बहुतायत की वजह से नेपाल में कथित तौर पर भारतीय रूपये का अघोषित अवमूल्यन हो चला है। इस बीच, बड़े पैमाने पर हो रही सोना की तस्करी की सूचना पर नेपाल पुलिस सक्रिय हो गई है।गुप्त सूचना पर चलाए गए जांच अभियान के क्रम में नेपाल पुलिस ने रातो माटी चेक पोस्ट एरिया में एक बस से तस्करी के सोना से बने आभूषण की खेप बरामद की है।मकवानपुर पुलिस टीम ने काठमांडू से वीरगंज आ रही एक नेपाली नंबर के बस से बारा जिला के जीतपुर सिमरा उप महानगर पालिका वार्ड7 निवासी संतोष साह स...
4लाख रुपए नेपाली मुद्रा के साथ भारतीय युवक वीरगंज में गिरफ्तार

4लाख रुपए नेपाली मुद्रा के साथ भारतीय युवक वीरगंज में गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रकसौल।(vor desk)।वीरगंज बॉर्डर पर 4लाख रुपए नेपाली मुद्रा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने स्कूटर पर सवार युवक को रोक कर जांच की,जिसमे उक्त बरामदगी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक,वीरगंज बॉर्डर के कस्टम चेक पोस्ट एरिया में विभिन्न जांच चौकी बनाई गई है। जहां जांच के क्रम में एक नेपाली नंबर के स्कूटर को नियंत्रण में लिया गया।जब स्कूटर की डिकी जांच की गई तो उसमे छुपा कर रखे गया 4लाख रुपए बरामद हुआ।स्कूटर रकसौल की ओर से वीरगंज आ रही थी। इस मामले में स्कूटर सवार राकेश जायसवाल(37) को गिरफ्तार किया गया है,जो पूर्वी चंपारण के वाजितपुर का निवासी बताया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए आर्म्ड पुलिस फोर्स के डीएसपी राम जंग पांडे ने बताया कि रकम का वैध स्तोत्र नही बताने के बाद इसे हुंडी की रकम मानते हुए जब्त कर लिया गया है।वहीं, अग्रतर कर...
रक्सौल के मकसूद बने चार्टर्ड एकाउंटेंट,मिल रही बधाई

रक्सौल के मकसूद बने चार्टर्ड एकाउंटेंट,मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मकसूद की कहानी एक प्रेरणास्त्रोत है जो हमें दिखाती है कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। मकसूद ने कठिनाइयों के साथ लड़ते हुए चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा में सफल हुए और एक सीए बन गए हैं। उनकी सफलता ने रक्सौल के युवाओं को मोटिवेट किया है । रक्सौल के सुंदरपुर रोड निवासी आस मोहम्मद और कलबून नेशा के पुत्र मकसूद मियां की प्रांरभिक शिक्षा रक्सौल स्थित केएचडब्लू स्कूल से हुई।फिर वह स्थानीय राजा राम साह कॉलेज से इंटर(विज्ञान) की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसके बाद किसान पिता के बेटे ने सीए बनने की ठानी ।इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। तंग हाली की वजह से वह पढ़ाई के लिए घर से बाहर नही जा सके।लेकिन,स्वाध्याय,कड़ी मेहनत, लग्न के जरिए सफलता प्राप्त कर सफलता का प्रचम लहरा दिया। मकसूद इस सफलता का ...
लायंस क्लब ने ममता माहेर निवास में रह रहे असहाय व मानसिक रूप से पीड़ित महिलाओं के बीच बांटी राहत सामग्री!

लायंस क्लब ने ममता माहेर निवास में रह रहे असहाय व मानसिक रूप से पीड़ित महिलाओं के बीच बांटी राहत सामग्री!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल लायंस क्लब की ओर से ममता माहेर निवास में रह रहे असहाय व मानसिक रूप से पीड़ित महिलाओं के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। मौके पर मौजूद संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक सिस्टर लूशी कुरियन को सम्मानित किया गया। वहां पहुंचने पर संस्था की असहाय महिलाओं एवं सहायक गण ने स्वागत गीत के साथ कुमकुम लगा कर सभी लायंस सदस्यों का स्वागत किया। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व मे सचिव पवन किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद निज़ामुद्दीन, उपाध्यक्ष गणेश धनोठिया, राजू कुमार गुप्ता, क्लब डायरेक्टर बिमल कुमार सर्राफ, क्लब सर्विस चेयरपर्सन नारायण रुंगटा, फंड रेजिंग चेयरपर्सन हरीश खत्री, एडॉप्ट ए चाइल्ड चेयरपर्सन साइमन रेक्स ने क्लब हंगर प्रोजेक्ट के तहत खाद्य सामग्रियों चावल, दाल, आटा, सरसों तेल, नमक, आलू, प्याज, साबुन, सर्फ आदि भेंट किया। क्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!