राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राम के नेतृत्व वाली टीम ने किया बच्चा पासवान हत्याकांड की जांच,परिजनो को दी सांत्वना!
आदापुर।(vor desk)।बिहार सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है।इस हत्याकांड के दोषी चाहे कोई भी हो बख्शें नही जायेंगे।उक्त बातें राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष सह राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राम ने मंगलवार को चर्चित समाजसेवी बच्चा पासवान हत्याकांड की जांच करने पहुंचे श्यामपुर में कही।उन्होंने दोषियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने के लिए एसपी कांतेश मिश्र से मोबाइल पर बात किया तथा उन्हें इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि नेपाल या कहीं भी छुपे बदमाशों को ढूंढकर जल्द गिरफ्तार करें तथा पीड़ित पंचायत प्रतिनिधि के परिजनों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वही, कल्याणपुर के बिहार अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सह राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड की जांच करने श्यामपुर ...









